यह भी पढ़ें
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी नहीं कर रहे हस्ताक्षर, नई ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट्स की रजिस्ट्री पर लगी रोक!
( west up news ) ठंडी शीत लहर के आगे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एक जनवरी से वेस्ट में ऐसे ही हालात बने हुए हैं। मेरठ और आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह तक हुई बारिश के बाद बर्फीली हवाओं का प्रकोप शुरू हुआ जो आज तक जारी है। हालात यह हैं कि एक जनवरी 2021 के बाद यानी आज 12 जनवरी तक वेस्ट में ठंड लगातार बनी हुई है। आसमान में छाए बादलों के बीच सूरज छिपा हुआ है। यह अलग बात है कि सोमवार को दिन में हल्की धूंप दिखाई दी थी लेकिन वह भी कुछ ही समय के लिए दिखाई दी। बाद में हवाओं ने वातावरण को ऐसा जकड़ा कि चारों ओर शीत लहर का प्रकोप दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें
यूपी :तीन बेटियां पैदा हुई तो भरी पंचायत में दिया तीन तलाक
मेरठ-मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में ठंड वर्तमान समय में हिल सिटी को मात दे रही है। इस समय मेरठ का तापमान मनाली और कुल्लू से भी कम है। मेरठ के दिन का तापमान इन हिल सिटी को टक्कर दे रहा है। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और मेरठ का तापमान 14.2 डिग्री। बर्फीली हवा के चलते लोगों की शामत बन आई। सर्द हवा के थपेड़े गर्म कपड़ों को भेद कर शरीर में शूल की भांति चुभ रहे हैं। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर जल्द सन्नाटा छा जाता है। यह भी पढ़ें