scriptहिमाचल से लेकर वेस्ट तक कोल्ड वेव, पारा हुआ धड़ा माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Cold wave in West UP Weather department issued an alert | Patrika News

हिमाचल से लेकर वेस्ट तक कोल्ड वेव, पारा हुआ धड़ा माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

locationमेरठPublished: Jan 10, 2021 07:04:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

शीत लहर से कांप रहा वेस्ट
16 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं
तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट

आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों पर भारी पड़ेगा मौसम, भारी बारिश और ठंड का अलर्ट

आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों पर भारी पड़ेगा मौसम, भारी बारिश और ठंड का अलर्ट

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) पहले बारिश और अब कोल्ड वेव यानी शीत लहर ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। माैसम ( weather update ) का हाल यह है कि हिमाचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक कोल्ड वेव चल रही हैं। शुष्क शीत लहर के चलते समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस ठंड में केवल वही लोग बाहर निकल रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम है या फिर जिनको नौकरी पर जाना है।
यह भी पढ़ें

चार दिन में साेने के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आज के Gold Price

इस शीत लहर से बचने के लिए चिकित्सकों ने जरूरी सलाह दी है। खासकर उन लोगों को जो बुजुर्ग हैं या फिर पहले से किसी गंभीर बीमार से ग्रसित है। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, बागपत, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद आदि जिले इस समय जबरदस्त शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। बारिश के बाद से कड़ाके की ठंडक ने दस्तक दे दी है। मेरठ सहित समूचे वेस्ट यूपी में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। कोहरे और धुंध का असर यातायात को प्रभावित कर रहा है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जो हालात हैं उनसे आने वाले दिनों में ठंडक और बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें

Weather Forecast: इन जिलों में शीतलहर से तापमान हुआ धड़ाम, जानिये मौसम का हाल

मेरठ और उसके आसपास के जिलों में रविवार की सुबह कुछ अलग थी। धूप नहीं निकली। लगातार आज नौवा दिन है जबकि सुबह सूर्य के दर्शन मेरठ वासियों को नहीं हुए। शाम होते ही आकाश में बादल छा गए जिसके प्रभाव से दृश्यता कम हो गई और वातावरण ठंडा हो गया। इसके बाद तापमान गिरता चला गया। मध्य रात्रि से पहले ही कुछ इलाकों में कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। कहने को तो पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक ही नीचे आया लेकिन इसके नजदीक वह कई घंटे रहा। नतीजतन लोग कंपकंपाते रहे और रजाई में दुबके रहने के लिए मजबूर हुए। यह स्थिति कमोबेश पश्चिम उप्र के सभी जिलों में महसूस की जा रही है।
यह भी पढ़ें

गाड़ी पर जाति लिखवाना पड़ा भारी, 594 चालकों के हुए चालान, कई वाहन किए गए सीज

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर के लेह इलाके में पारा शून्य से 14 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। वहां पर जनजीवन ठप हो गया है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। श्रीनगर का भी हाल बुरा है। वहां पर भी तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो