scriptWeather Alert: इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, अभी गिरेगा और तापमान, निकाल लें गर्म कपड़े | coldest night of season in meerut | Patrika News

Weather Alert: इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, अभी गिरेगा और तापमान, निकाल लें गर्म कपड़े

locationमेरठPublished: Nov 12, 2019 09:24:58 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

मेरठ और आसपास स्मॉग का असर बढऩे के आसार
सोमवार को सबसे कम 12.6 डिग्री तापमान रहा
अगले दो दिन में स्मॉग बढऩे के साथ तापमान घटेगा

 

meerut

winter

मेरठ। रविवार और सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंड रात रही है। साथ ही सुबह और रात को स्मॉग का असर बढऩे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में स्मॉग बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उन्होंने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक के पिता पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

पिछले दो दिन में मेरठ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में तापमान बढऩे के साथ-साथ रात को तापमान के गिरावट से मौसम में अचानक परिवर्तन आया है। मेरठ मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में एक्यूआई भी 332 से घटकर 286 तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटों के बीच एक्यूआई फिर बढऩे की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ेंः साक्षी महाराज ने किया खुलासा- 1992 में अयोध्या में कार सेवा के दौरान उन्होंने सरयू से निकाली थी लाशें, देखें वीडियो

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पिछली रात सबसे सर्द रात रही है। अभी दिन के तापमान में भी कम से कम दो डिग्री की कमी आएगी। अगले दो दिन स्मॉग का असर बढ़ेगा तो रात के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि एक्यूआई में लगातार सुधार आ रहा है। इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। पराली, कूड़ा और प्रतिबंधित ईंधन जलाने की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो