scriptहोली पर इस बार कलर बम और क्लाउड के साथ बहुत खास हैं ये पिचकारियां, देखें वीडियो | color bombs and clouds on holi festival | Patrika News

होली पर इस बार कलर बम और क्लाउड के साथ बहुत खास हैं ये पिचकारियां, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Mar 18, 2019 02:55:26 pm

Submitted by:

sanjay sharma

छाई होली की खुमारी, सजे रंग-पिचकारी
 

meerut

होली पर इस बार कलर बम और कलर क्लाउड के साथ बहुत खास हैं ये पिचकारियां, देखें वीडियो

मेरठ। होली की आहट शुरू होते ही बाजारों में जहां होली की खुमारी छाने लगी है तो वहीं लोग भी फाल्गुन की बयार में मस्त होने लगे हैं। शहर में कहीं सामाजिक संगठनों ने मल्हार की तान छेड़ी तो कहीं उत्सव की बहार है। होली के मौके पर पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। बाजार में मेंढक, मछली और स्पाइडरमैन शक्ल की चाइनीज पिचकारियां मौजूद हैं। त्योहार की चहलपहल भी बढ़ने लगी है। होली को बस अब चंद दिन ही बचे हैं, सो त्योहारी खरीददारी शुरू हो गई है। बच्चों को होली पर पिचकारी काफी भाती हैं। बच्चों की मांग को लेकर बाजार में चाइनीज पिचकारियां भी है। नई वैरायटी मेंढक, मछली, स्पाइडरमैन और गुड़िया पिचकारी बच्चों को खूब भा रही हैं। मेरठ के सदर बाजार में पूजा जनरल स्टोर के मालिक पिचकारी और रंग की दुकान लगाने वाले नीरज कालरा और संजय कालरा कहते हैं कि उनके पास मेंढक, मुर्गा, गन और मछली आदि वैरायटियों की पिचकारी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ेंः मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, होली से पहले छाएंगे बादल होगी तेज बारिश

सभी की जेब के मुताबिक बाजार

बाजार में सभी तरह की पिचकारियां हैं। मतलब जिसकी जेब जितनी भारी वह उसी तरह की पिचकारियां और रंग खरीद सकता है। यानी बाजार में दस रूपये से लेकर एक हजार रूपये तक की पिचकारियां है। आपकी उम्र अगर अधिक हो गई हैं और आप अभी भी होली पर पिचकारी चलाने के शौकीन हैं तो आपके लिए भी आटोमेटिक पिचकारियों से बाजार सजा हुआ है। बेशक आपकी जेब उसके दाम के मुताबिक नोटों से भरी हुई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ेंः आज का पंचांग 18 मार्च 2019: जानिए कब है शुभ मुहर्त और कब लगेगा राहु काल

लाल व हरे रंग की डिमांड

यू तो होली के मौके पर बाजार में बैंगनी, लाल, पीला, गुलाबी, नीला, काला व हरा रंग उपलब्ध हैं। लेकिन इस बाद होली पर सबसे ज्यादा डिमांड हरे और लाल रंग की है। दुकानदार संजय ने बताया कि चाहे अबीर-गुलाल हो या रंग सभी लोगों की डिमांड है कि उनको हरे और पीले रंग ही चाहिए।
डिमांड में हर्बल रंग

इस होली पर क्या। हर बार ही होली पर लोग मिलावटी रंगों से परहेज करते हैं। मिलावटी रंगों से एक तो त्वचा खराब होती है। दूसरा इससे सेहत को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस बार दुकानदार भी मिलावटी रंगों को बेचने से बच रहे हैं। इस बार बाजार में हर्बल रंगों की मांग अधिक है।
यह भी पढ़ेंः मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

टेसू के फूलों की बहार

होली का दिन हो और बिना टेसू के फूलों के रंगों की होली। ऐसा हो ही नहीं सकता। होली के प्रेमी टेसू के फूलों के रंगों की होली खेलना अधिक पसंद करते हैं। इस बार भी टेसू के सूखे फूलों से बाजार महक रहा है। लेकिन इस बार टेसू के फूल थोड़ा महंगे जरूर है। टेसू के फूल 200 रूपये किग्रा है।
कलर फायर टेंडर डिमांड

आग बुझाने के टेंडर तो आपने देखे होंगे, लेकिन इस बार होली पर कुछ विशेष ही बाजार में आया है। ये विशेष हैं कलर फायर टेंडर। यह आग बुझाने के उपकरण जैसा ही है। लेकिन इसे चलाने पर इससे रंग निकलेंगे। यह करीब पांच घंटे तक चल सकता है। इसकी कीमत पांच सौ रूपये से लेकर 800 सौ रूपये तक है। कुछ इसी तरह से कलर बम भी आया है। डरिये मत ये कलर बम आपके कानों में शोर नहीं करेगा, बल्कि ये जब फटेगा तो वातावरण को रंगों से सराबोर कर देगा। इस कलर बम के फटने से रंग निकलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो