scriptकांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए की नई टीम की घोषणा, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में | Congress declares district and city presidents | Patrika News

कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए की नई टीम की घोषणा, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

locationमेरठPublished: Nov 07, 2019 11:21:29 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

कांग्रेस ने जारी की 13 पदाधिकारियों की लिस्ट
मेरठ समेत दस जनपदों में की गई तैनाती
नए पदाधिकारियों से मिशन में जुटने को कहा

 

meerut
मेरठ। मिशन 2022 की तैयारी के तहत कांग्रेस अपनी नई टीम बनाने में जुटी हुई है। इसके तहत वह काफी सोच-विचारकर टीम को चुन रही है। पिछले महीने हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी तो गुरुवार को कांग्रेस ने 13 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। इसमें मेरठ, हापुड़, शामली, बिजनौर, उन्नाव, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और कासगंज शामिल है। मेरठ में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला होंगे तो महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अंसारी को चुनाव गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने 13 जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है और इन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है। जिन नए पदाधिकारियों की घोषणा की है, वहां जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर काफी उम्मीदवारी थी। इसलिए कांग्रेस हाईकमान ने यहां अपने नए पदाधिकारियों को चुनने में थोडा वक्त लिया।
नई सूची में ये शामिल हैं पदाधिकारी

मेरठ जिलाध्यक्ष- अवनीश काजला

मेरठ महानगर अध्यक्ष- मोहम्मद जाहिद अंसारी

हापुड़ जिलाध्यक्ष- मिथुन त्यागी

हापुड़ महानगर अध्यक्ष- अभिषेक गोयल

शामली जिलाध्यक्ष- दीपक सैनी
शामली महानगर अध्यक्ष- अनुज गौतम

बिजनौर जिलाध्यक्ष- शेरबाज पठान

उन्नाव जिलाध्यक्ष- सुभाष सिंह

प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष- बिजेंद्र कुमार मिश्रा

अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष- राम कुमार पाल

बाराबंकी जिलाध्यक्ष- मोहम्मद मोहसिन

फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष- विजय कुमार कटियार
कासगंज जिलाध्यक्ष- मनोज पांडेय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो