scriptसोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर गुस्साए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से की ये मांग, देखें वीडियो | Congress leaders demands after Priyanka Gandhi arrested | Patrika News

सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर गुस्साए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से की ये मांग, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Jul 20, 2019 09:32:57 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

मेरठ कमिश्नरी में कांग्रेसियों ने दिया धरना
कहा- सोनभद्र का नरसंहार भाजपा की देन है
सरकार विरोधी नारे लगाए, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

meerut

सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर गुस्साए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से की ये मांग, देखें वीडियो

मेरठ। सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसी सड़क पर उतर आए हैं और प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। उनको पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है। प्रियंका गांधी को ऐसे गेस्ट हाउस में रखा गया है जहां पर न तो पानी है, न बिजली है। वहां पर अंधेरा ही अंधेरा है।
यह भी पढ़ेंः इस संगठन ने सोनभद्र नरसंहार का आरोप आईएएस पर लगाया, राज्यपाल से की ये मांग, देखें वीडियो

कमिश्नरी में धरने पर बैठे कांग्रेसी

पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कमिश्नरी चौराहे पर एकत्र हुए और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठ गए। पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थी। जिस पर उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कहा का राजतंत्र है कि कोई पीड़ितों से मिलने भी नहीं जा सकता। आरोप लगाया कि जब प्रियंका गांधी ने अधिकारियों रोके जाने का आदेश मांगा तो उन्हें नहीं दिखाया गया।
यह भी पढ़ेंः Breaking: थाने के सामने खुद को आग लगाने वाले व्यापारी की मौत, घर में मचा कोहराम, व्यापारियों में गुस्सा, देखें वीडियो

नरसंहार का आरोपी भाजपा समर्थक

किशनी का कहना था कि इसके बाद प्रियंका गांधी को चुनार के गेस्ट हाउस में रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नरसंहार का आरोपी भाजपा समर्थक है। उसने गरीब किसानों की जमीनें कब्जा रखी थी। वह दबंग प्रधान है और वहां पर भाजपा का झंडा लगाकर अपनी कार में चलता है। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। हत्या और लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस फर्जी एनकांउटर कर रही है। एनकांउटर के बाद भी अपराध नहीं रूक रहे हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रापति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जिसमें प्रदेश में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने और सरकार को भंग करने की मांग की।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो