scriptकांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला और की बर्खास्त करने की मांग, देखें वीडियो | Congressmen demonstration at PVVNL office against up power minister | Patrika News

कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला और की बर्खास्त करने की मांग, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Nov 07, 2019 03:02:06 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

कांग्रेसियों का पीवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

 

meerut
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बर्खास्त करने की भी मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता पीवीवीएनएल कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री का पुतला का फूंककर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ेंः छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने मनचलों को ऐसा धुना कि पुलिस और लोग देखते रह गए, देखें वीडियो

इस अवसर जिला अध्यक्ष दिनेश मोगा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली कर्मचारियों क़े पैसों को लूट रही है। अपनी जेब भरने क़े लिए बिजली कर्मचारियों को लूटा जा रहा है। कांग्रेसियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग के पीएफ घोटाले का जिम्मेदार कौन है। ऊर्जा मंत्री बताएं कि वह सितंबर-अक्टूबर 2017 में दुबई की आधिकारिक यात्रा पर किस उद्देश्य से गए थे? इस बात की जांच होनी चाहिए कि सितंबर-अक्टूबर 2017 में ऊर्जा मंत्री किस प्रयोजन से दुबई गए थे और वहां किन लोगों से मुलाकात की। यह दौरा उसी समय किया गया, जब डीएचएफएल का पैसा सनब्लिंक को जा रहा था। ऊर्जा मंत्री 10 दिन की इस आधिकारिक यात्रा के उद्देश्य बताएं। उन्होंने सरकार से बिजली कर्मचारियों के पीएफ निवेश पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। चूंकि डीएचएफएल से समझौता योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ है, इसलिए तत्काल प्रभाव से ऊर्जा मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
यह भी पढ़ेंः बिजली विभाग की टीम ने सुबह 5 बजे घरों में की छापेमारी, मच गया हड़कंप, फिर ये हुआ, देखें वीडियो

साथ ही कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री ने गरीब कर्मचारियों का पैसा खाया है। बीजेपी सरकार अपने रिश्वत खोर मंत्री को बर्खास्त करें। इस दौरान ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंक गया। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो