scriptकांग्रेसियों ने अहमद पटेल को बताया पार्टी का संकटमोचक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि | Congressmen told Ahmed Patel the party's troubleshooter | Patrika News

कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को बताया पार्टी का संकटमोचक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

locationमेरठPublished: Nov 25, 2020 04:11:40 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– जिला कार्यकर्ताओं में शोक की लहर – अहमद पटेल का था मेरठ से विशेष लगाव- कई बार मेरठ आ चुके थे पटेल

ahmed-patel.jpg
मेरठ. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर मेरठ के कांग्रेसियों में शोक की लहर है। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बैठक और सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ ने इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी के सदस्य सतीश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अहमद पटेल कांग्रेस के संकटमोचक थे। उनके जाने से कांग्रेस का एक स्तंभ गिर गया है।
यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री ने खुद किया ट्वीट, बताया- 90 हजार करोड़ के घाटे में है यूपी का विद्युत विभाग, कर दी ये अपील

बता दें कि अहमद पटेल करीब एक माह से कोरोन संक्रमित थे। मेरठ में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस में उनका एक आला मुकाम रहा। अहमद पटेल सच्चे, निष्ठावान, कुशल राजनीतिज्ञ रहे। उन्होंने मूल्यों की राजनीति की। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को बड़ी क्षति हुई है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, पीसीसी सदस्य व प्रवक्ता अखिल कौशिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमद पटेल ने कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि समाज की पूरे मनोयोग से सेवा की। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि दो साल पहले वह कांग्रेस कार्यकर्ता इमरान की बहन की शादी में आए थे। इसके अलावा भी राजनीतिक कार्यक्रम में वह मेरठ आए थे। उन्होंने बताया कि अहमद पटेल का मेरठ से विशेष लगाव था। मेरठ के प्रमुख कांग्रेसियों से वे हमेशा यहां के बारे में बात करते रहते थे। अहमद पटेल उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जान फूंक रहे थे। इसी दौरान उनको कोरोना हो गया और वे अस्पताल में भर्ती हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो