script100 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई ये खौफनाक सजा | Court sentenced to life imprisonment for raping 100 year old elderly | Patrika News

100 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई ये खौफनाक सजा

locationमेरठPublished: Nov 22, 2020 10:23:53 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– अक्टूबर 2017 को जानी थाना क्षेत्र में हुई थी बुजुर्ग से हैवानियत
– महिला की मौत के बाद पोते दर्ज कराया था मुकदमा
– बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

court logo

court logo

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन साल पहले 100 वर्षीय महिला से दरिंदगी के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में जिले की एक अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या पर पीआईएल : नाराज सुप्रीम ने दिखाई नरमी, चारों याचिकाकर्ताओं को माफ किया

सरकारी अधिवक्ता निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला से अंकित पूनिया नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद में मृत्यु हो गई थी।
महिला के पोते ने अंकित पूनिया के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सरकारी अधिवक्ता निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि जिला अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद तमाम सबूतों के आधार पर आरोपी अंकित को दोषी करार दिया और उसे उम्र कैद की सुनाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो