क्रिकेटर भुवनेश्वर-नूपुर की शादी- जानिए मेहमानों के लिए क्या-क्या है डिनर मेन्यू में शादी में स्थानीय लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है, लेकिन दिल्ली में होने वाले रिशेप्सन में सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी , सुनील गावस्कर के साथ-साथ टीम इंडिया के सभी सदस्य शामिल होंगे। फिल्मी सेलिब्रिटी पर भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि कुछ के आने की संभावना है, उन्हें भी निमंत्रण दिया गया है। दो-तीन सेलिब्रिटी आ सकते हैं, कौन-कौन आएंगे, इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।
गढ़ रोड स्थि होटल ब्राॅडवे इन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में Bhuvneshwar Kumar के पिता किरनपाल सिंह आैर बड़ी बहन रेखा ने शादी व रिशेप्सन के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को लगन लिया जाएगा। 22 नवंबर को इसी होटल में दोपहर को लेडीज संगीत आैर भात की रस्म होगी आैर शाम को डिनर होगा। 23 नवंबर को दिन की शादी है। घर से घुड़चढ़ी होने के बाद बारात परतापुर बार्इपास एनएच-58 स्थित ब्रावुरा होटल पहुंचेगी। वहां शादी होने के बाद रात आठ बजे ब्रावुरा में रिशेप्सन होगा। इसमें स्थानीय प्रशासनिक, पुलिस अफसर व जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को हमारे पैतृक गांव लुहारली में रिशेप्सन होगा। इसमें गांव के लोग शामिल होंगे।
पिता किरनपाल सिंह व बहन रेखा ने बताया कि श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज (Test Match) का पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता में होगा, तो उसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम दिल्ली के ताज होटल में रुकेगी। रिशेप्सन भी होटल ताज में रखा गया है। रिशेप्सन की डेट अभी फिक्स नहीं हो पाई है। यहीं पर श्रीलंका की टीम भी रुकेगी। रिशेप्सन में वह भी शामिल होगी। साथ ही सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर व पूरी Team India दिल्ली के रिशेप्सन में शामिल होगी।