scriptमेरठ में डेयरी पर बैठे युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या | Daylight murder in meerut | Patrika News

मेरठ में डेयरी पर बैठे युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

locationमेरठPublished: Sep 29, 2020 07:32:27 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार
देर शाम घटना से बाजार में अफरा-तफरी
हत्या के पीछे 20 हजार के लेनदेन का मामला

meerut_murder.jpg

meerut

मेरठ ( Meerut ) सोमवार देर शाम सरधना थाना क्षेत्र में डेयरी पर बैठे युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। हत्या के पीछे लेन देन को कारण बताया जा रहा है। युवक की हत्या से कस्बे में अफरातफरी मच गई। गोलियों की आवाज से दहशत में आए लोग अपने घरों की ओर भागने लगे। युवक की हत्या की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की हत्या से लोगों में रोष है।
यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित अजय पाठक परिवार हत्याकांड में आरोपियाें काे फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग

जानकारी के मुताबिक कस्बे के धर्मपुरा मौहल्ले का निवासी 20 वर्षीय शाहवेज सोमवार की शाम राम तलैया स्थित अपने पिता शौकत अली की डेयरी पर बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने शाहवेज को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। शाहवेज गोलियों से बचता हुआ डेरी के भीतर भागा लेकिन एक गोली लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद तो हमलावरों ने नीचे गिरे शाहवेज पर कई राउंड गोली चलाई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायल शाहवेज को बाइक पर लादकर एक अस्पताल में पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सरधना आरपी साही ने बताया कि हत्या के पीछे 20 हजार के लेनदेन की वजह सामने आई है। मृतक ने कस्बे के हरनामपुरा मौहल्ला निवासी दो युवकों से पैसे उधार लिए थे। इसी को लेकर मृतक का इन युवकों से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलवारों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। परिजनों ने अज्ञात में थाने में हत्या की तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो