scriptघर पहुंचा 20 घंटे से लापता मासूम का शव तो मातम में बदलीं ईद की खुशियां | dead body of the missing innocent reached home before Eid | Patrika News

घर पहुंचा 20 घंटे से लापता मासूम का शव तो मातम में बदलीं ईद की खुशियां

locationमेरठPublished: Jul 21, 2021 10:04:19 am

Submitted by:

lokesh verma

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तेल बारिश में खेलने के दौरान नाले में गिर गया था मासूम।

meerut.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. ईद की तैयारियों में पूरा मेरठ महानगर जुटा हुआ था। लेकिन, एक घर में मातम पसरा हुआ था। 20 घंटे पहले नाले में गिरे 8 साल के बच्चे का शव जब उसके घर पहुंचा तो ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे का शव देखकर मां बेहोश हो गई, वहीं पिता बेसुध हो गया। पिछले 20 घंटे से बच्चे को नाले में तलाशने के लिए निगम की जेसीबी और अन्य सफाई कर्मचारी उतरे हुए थे। रात में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। सुबह घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर अचानक बच्चे का शव नाले में मिलने से शोर मच गया।
यह भी पढ़ें- Eid al adha 2021: आज मनाई जाएगी बकरीद, नमाज से लेकर कुर्बानी सबके लिये ये है गाइडलाइन

दरअसल, घटना सोमवार सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी की है। जहां एक बच्चा खेलते वक्त ओडियन नाले में गिर गया था। जानकारी लगने पर नगर निगम की एक पोकलेन और एक जेसीबी मशीन ने बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल पाया। रातभर लोग नाले में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने बच्चे का शव नाले में देखा। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों में आग की तरह फैल गई। सुबह सभी लोग नाले पर इकट्ठा हो गए और बच्चे के शव को नाले से बाहर निकाला गया। बच्चे के शव को देखकर माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मदद की मांग की है।
बता दें कि मेरठ में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था। तेज बारिश से नाले भी पूरे उफान पर थे। इसी बीच एक 8 साल का मासूम बच्चा खेलते समय ओडियन नाले में समा गया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। सूचना पर थाना पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नगर निगम की एक पोकलेन ओर जेसीबी ने बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मंगलवार सुबह शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर आगे मिला। बच्चे का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो