थाना कंकरखेड़ा की डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी डॉ राजवीर सिंह रहते हैं। वे सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वेटरनरी विभाग के डीन हैं। प्रतिदिन की भाति डा0 राजवीर छुटटी के बाद आज शाम को 5 बजे विवि परिसर से निकले और अपनी कार से घर के लिए चल दिए। वे सफेद रंग की बोलेनो कार से अपने कंकरखेड़ा के लिए निकले थे। विवि परिसर से बाहर निकलते ही जैसे ही वे दिल्ली मेरठ हाइवे पर चले उसी दौरान आईसीएआर संस्थान के पास अज्ञात हमलावरों ने डीन की कार को रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने डीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए तो हाइवे पर ट्रैफिक भी रूक गया।