scriptToday Weather update : 18 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा से तापमान में आई कमी | decrease in temperature due to the cold wind at the speed of 18 km | Patrika News

Today Weather update : 18 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा से तापमान में आई कमी

locationमेरठPublished: Nov 22, 2021 11:55:01 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Today Weather update : 18 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने जहां प्रदूषण का स्तर कम किया है वहीं औसत तापमान में भी अंतर आया है। औसत तापमान इस समय 2—3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम में ये तब्दीली पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर में देखी जा रही है। हवा में तेजी आई तो प्रदूषण का स्तर भी धीमे—धीमे कम होने लगा है।

n2201.jpeg
मेरठ . Today weather update : शनिवार की रात को जहां तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई थी और प्रदूषण के कारण मौसम में परिवर्तन आने लगा था। वहीं आज सोमवार को बिल्कुल इससे उलट तापमान में काफी कमी आई है। आज 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाया है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी काफी हद तक कम कर दिया है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल रहा था। हवा की रफ्तार तेज होने से मेरठ सहित एनसीआर का एक्यूआई कम हुआ है।
कार्तिक पूर्णिमा के बाद से मेरठ और एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के साथ अब ठंडी हवाओं का प्रकोप शुरू हो चुका है। रविवार को शाम के बाद से शुरू हुई हवा ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि रविवार को रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। ये समान्य से 1 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि समान्य से 2 डिग्री कम था।
यह भी पढ़े : प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिग ठंड के लिए खतरनाक,पिछले 10 साल से सर्दी में बढ़ रहा तापमान

उन्होंने बताया कि अब अधिकतम तापमान कम होता जाएगा। जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान में दिन में और रात में काफी अंतर आने की संभावना है। रात का तापमान गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता हैं। लेकिन हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले दो दिनों में इसके और कम होने की संभावना है। एनसीआर में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी एनसीआर में कई दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। जो उत्तर-पश्चिमी हवाओं की तरह ठंडी नहीं हैं, जो बर्फ से ढकी पश्चिमी हिमालय से आ रही हैं। दिन के तापमान में और कमी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो