Kanwad Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाइवे आज रात से वन-वे, 10 से चार पहियां वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित
मेरठPublished: Jul 09, 2023 07:47:01 pm
Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के चलते आज रात से दिल्ली-देहरादून हाइवे वन वे कर दिया जाएगा। आगामी 10 से 15 जुलाई तक हाइवे पर चार पहिचा वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।


दिल्ली-देहरादून हाइवे आज रात से वन-वे
Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार से कांवड़ियों का जत्था बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ रहा है। इस समय पूरा एनएच 58 कांवड़ियों के हवाले है। आज रविवार रात से दिल्ली—देहरादून हाइवे वन वे कर दिया जाएगा। यानी अब एनएच 58 दिल्ली—देहरादून हाइवे पर एक लेन पर ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मेरठ के सिवाया टोल से गाजियाबाद तक आज रात से यातायात वन-वे कर किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली देहरादून हाइवे पर शुक्रवार को ही भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद कल शनिवार को कुछ वाहन हाइवे पर दौड़ते दिखाई दिए। इसके बाद गाजियाबाद में भारी वाहनों को पूर्णत: प्रतिबंध के आदेश दिए गए। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस लगा दी गई है।