script

Uttar Pradesh Assembly election 2022 : ‘प्रियंका गांधी और अखिलेश ट्विटर वाले नेता, मायावती देख रहीं मुंगेरी लाल के हसीन सपने’

locationमेरठPublished: Jul 25, 2021 04:36:16 pm

Submitted by:

lokesh verma

UP Assembly Election 2022 Updates : मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद फिर बनेगी भाजपा की सरकार।

deputy-cm-keshav-prasad-maurya-attack-on-priyanka-akhiles-and-mayawati.jpg

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा विपक्ष पर निशाना।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. UP Assembly Election 2022 Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly election 2022) से पहले करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने मंच से जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर फिर से भाजपा (BJP) की सरकार बनेगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की हवा बह रही है। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा। इनके ख्‍वाब को चकनाचूर होंगे। जनता इनके कारनामों को भूली नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh Assembly election 2022 : नीले से भगवा हुआ बसपा का रंग, ‘कांशी’ के संग जुड़े राम-परशुराम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ट्विटर वाले नेता हैं। सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति करते हैं। कोरोना कॉल में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर आम जनता की मदद के लिए नजर आए। विपक्षी दल का कोई भी नेता सड़क पर नजर नहीं आया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मेरठ के महापुरुषों के नाम पर सड़क का नामकरण करने की बात कही, जिसमें मुख्य रूप से सर छोटूराम और धन सिंह कोतवाल गुर्जर का नाम लिया। उपमुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अगर कोई बात कहता है तो समझे कि उपमुख्यमंत्री ने वह बात कही है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी तरह की गलतफहमी का शिकार ना हों, 2022 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज जो उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है तो विरोधियों की छाती फट रही है। उनको लग रहा है कि ये काम क्यों हो रहा है। हमने अपने घोषण पत्र में जो वादा किया था वह पूरा किया है। भाजपा जो कहती है सरकार बनाने के बाद उसको पूरा करती है। आज अपराधी जेल में हैं वो चाहे किसी दल से हो या किसी नेता के संरक्षण में।

ट्रेंडिंग वीडियो