उप मुख्यमंत्री आज सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद करने पहुंचे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण अभियंत्रण,ग्राम्य विकास, मनोरंजन कर, खाद्य प्रसंस्करण, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग और सार्वजनिक उद्यम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने राफन गांव में अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री मौर्य लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Kanwar Yatra 2022 : दो साल बाद शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड से यूपी तक शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी पार्टी हैं जिसके नेता और अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। आज दंगाइयों को पुलिस सबक सिखा रही है तो उसका दर्द अखिलेश यादव को हो रहा है। डंडे दंगाइयों को पड़ रहे हैं दर्द अखिलेश यादव को हो रहा है। ये हैं देश की समाजवादी पार्टी का समाजवाद। उन्होंने कहा कि जो आरोपी होंगे वे छोड़े नहीं जाएंगे। जबकि निर्दोष लोगों को छेड़ा नहीं जाएगा।