scriptBuddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गरीब लड़कियों की करवाई शादी | Devotees take a dip in the Ganges on Buddha Purnima in Meerut | Patrika News

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गरीब लड़कियों की करवाई शादी

locationमेरठPublished: May 16, 2022 07:10:40 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Buddha Purnima 2022 आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मेरठ में और आसपास श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ा। मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा घाट पर और गढमुक्तेश्वर में गंगा पर लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मेरठ महानगर में जगह—जगह लोगों ने शर्बत और ठंडे पानी का स्टाल लगाया। जहां पर राह चलते लोगों ने भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाई। वहीं योगी फांउडेशन द्वारा आज गरीब लड़कियों की शादी भी करवाई गई।

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गरीब लड़कियों की करवाई शादी

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गरीब लड़कियों की करवाई शादी

Buddha Purnima 2022 आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मेरठ और इसके आसपास गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दे दिया। गढ़ गंगा में तो श्रद्धालुगण रात में ही पहुंच गए थे और उन्होंने गंगा के किनारे घाट पर लेटकर अपनी रात बिताई। इसके बाद सुबह तड़के गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं मेरठ के हस्तिनापुर गंगा घाट पर भी चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में स्नान के लिए एक दिन पहले ही लोगों ने रात में गढ़ गंगा के किनारे डेरा डाल दिया था। आलम ये था कि गढमुक्तेश्वर में आए श्रद्धालुओं की भीड़ से धर्मशालाएं पूरी तरह से फुल हो चुकी थी। लोगों को जब धर्मशालाओं में जगह नहीं मिली तो उन्होंने गंगा घाट पर रात गुजारी। रात गंगा घाट पर गुजारने के बाद तड़के श्रद्धालुओं ने गंगा पर आस्था की डुबकी लगाई।
यह भी पढ़े : Leopard in Meerut : मेरठ में बढ़ा तेंदुआ का कुनबा, अब आर्मी इलाके में दी दस्तक


मेरठ में आज सुबह से ही बुद्ध पूर्णिमा पर चौराहों और मुख्य सड़को पर धार्मिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने पानी और ठंडे शर्बत का स्टाल लगाया। जिसमें भीषण गर्मी में सड़कों पर चल रहे लोगों ने ठंडा पानी पिया और मीठे शर्बत से गला तर किया। वहीं कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन योगी फाउंडेशन द्वारा मेरठ के रंगोली मंडप में पांच गरीब कन्याओं की शादी करवाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैंट अमित अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो