Kartik Purnima 2022 : कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
मेरठPublished: Nov 08, 2022 08:55:30 am
Kartik Purnima Ganges Snan 2022 आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन मखदूमपुर और गढ़ गंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आज कार्तिक पूर्णिमा 2022 के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सुबह 4 बजे से गंगा किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी थी। लोग बड़ी संख्या में गंगा घाट पर पहुंच रहे थे। मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे के मखदूमपुर मेले में रात से ही लोगों ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। इस समय घाटों पर मेला जैसा नजारा है।


Kartik Purnima 2022 : कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Kartik Purnima Ganges Snan 2022 आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को गंगा किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों लोगों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इसके साथ ही लोगों ने पूजन-अर्चन भी किया। महिलाओं ने गंगा किनारे मां से सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक व सांस्कृतिक कस्बे हस्तिनापुर के मखदूमपुर मेला और गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ गंगा में आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान-ध्यान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।