चॉकलेट-डे पर विश करने के बहाने डॉक्टर ने किया महिला चिकित्सक से दुष्कर्म का प्रयास
Highlights
- महिला चिकित्सक ने दी थाने में लिखित रूप में तहरीर
- आरोपी चिकित्सक को तलाश रही पुलिस
- लेबर रुम में पहुंचकर महिला चिकित्सक को दी थी चाकलेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. चॉकलेट-डे के बहाने एक डॉक्टर द्वारा महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर चॉकलेट-डे पर महिला डॉक्टर को चॉलेट देने के बहाने रात के समय लेबर रूम में घुसा था। आरोप है कि पहले उसने महिला चिकित्सक को चॉकलेट देकर चाकलेट-डे विश किया और फिर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला डॉक्टर ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा कि घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस उसको तलाश रही है।
यह भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति की मृत्यु, शव रेलवे ट्रैैक पर दो टुकड़ों में मिला
जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। महिला वार्ड से वापस लौटकर वह लेबर रूम में पहुंची थी तो इसी बीच उसका एक साथी पुरुष डॉक्टर भी वहां पहुंच गया। पुरुष डॉक्टर ने पहले महिला डॉक्टर को चॉकलेट दिया और उससे बातें करने लगा। इसके बाद वह गलत हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं उसने लेबर रूम का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। अस्पताल की इंचार्ज ने बताया कि महिला डॉक्टर की ओर से इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
जिला अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टर विवेक चौधरी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल आरोपी डॉक्टर फरार है। जिला अस्पताल की इंचार्ज डॉ. मनीषा अग्रवाल का कहना है कि यह घटना उनके संज्ञान में भी आई है। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर ने शिकायत की है कि रात के समय डॉक्टर विवेक चौधरी ने चॉकलेट-डे पर चॉकलेट देने के बहाने अभद्र व्यवहार किया है।
यह भी पढ़ें- रैगिंग में सिगरेट पीने से मना करने पर सीनियर्स से जूनियर का किया यौन शोषण, एफआईआर दर्ज
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज