scriptChaitra Navratri Kanya Poojan : कन्या पूजन के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को करें भेट, घर आएगी सुख—समृद्धि | Donate these things according to your zodiac during Navratri Pujan | Patrika News

Chaitra Navratri Kanya Poojan : कन्या पूजन के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को करें भेट, घर आएगी सुख—समृद्धि

locationमेरठPublished: Apr 09, 2022 09:21:21 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Chaitra Navratri Kanya Poojan इन दिनों चैत्र नवरात्रि 2022 चल रहे हैं। आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। उसके बाद ही व्रत का पारण होता है। नवरात्र में इन नौं दिनों में मां दुर्गा की पूजा अराधना की जाती है। नौं दिनों के व्रत पूरे होने के बाद देवी के रुप में कन्याओं का पूजन कर उनका आर्शिवाद लिया जाता है। कन्य पूजन के दौरान अगर अपनी राशि के अनुसार चीजों को कन्याओं को भेंट करें तो सुख समृद्धि आती है।

Chaitra Navratri Kanya Poojan : कन्या पूजन के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को करें भेट, घर आएगी सुख—समृद्धि

Chaitra Navratri Kanya Poojan : कन्या पूजन के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को करें भेट, घर आएगी सुख—समृद्धि

Chaitra Navratri Kanya Poojan चैत्र नवरात्र के दौरान देवी आराधना का आर्शिवाद और उसका फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन जरुरी माना गया है। अगर ये नहीं किया गया तो देवी की पूजा और अराधना अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा देवी पूजन कर भोज करया जाता है। इसी के साथ ही कन्याओं को दक्षिणा स्वरुप भेंट की जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि कन्याएं अपने साथ सुख-समृद्धि लेकर आती हैं और उन्हें दिया हुआ दान-पुण्य आपको दोगुना होकर प्राप्त होता है। घर में सुख समृद्धि और धन का कभी आभाव नहीं होता। इस मौके पर राशि के अनुसार वस्तुओं को भेंट करना लाभदायी रहता है।
मेष : इस राशि वाले कन्या पूजन कर उन्हें किताबें भेंट करें। ऐसा करने से ग्रह दोषों का निवारण होता है।
वृषभ : इस राशि के लोग कन्या पूजन के दिन गुलाबी रंग का वस्त्र दें इसके अलावा मीठी चीज जरुर खिलाएं। ऐसा करने से देवी मां की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि : इस राशि के लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन के बाद कन्याओं को भेट स्वरूप पेंन या पेंसिल दान करें। इससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़े : अब्दुल ने गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं के जूता चप्पल रखने के लिए अपने घर को बना दिया जोड़ाघर


कर्क : इस राशि के जातक कन्या पूजन के दिन उन्हें श्रृंगार का सामान और लाल फूल दे। इसके अलावा गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
सिंह : इस राशि के व्यक्ति पूजन में मिठाई भेंट करें। जरूरतमंदों को फलों का बांट सकते हैं। बांटने में खटटे फल का उपयोग न करेंं।
कन्या : इस राशि के जातक कन्याओं को कांसे का कोई बर्तन दान करें। इसके अलावा कन्याओं को हरे रंग का कोई कपड़ा और हरा फल कन्याओं को अवश्य दें।
तुला : इस राशि के लोग कन्याओं को सफेद कपड़ा, सफेद फूल या सफेद चन्दन दान करें। इससे विशेष लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातक कन्याओं को माता की लाल रंग की चुनरी अवश्य दान करें। इसके अलावा मसूर दाल, गुड़, घी व लाल चन्दन दान विशेष रूप से लाभदायी है।
यह भी पढ़े : Chaitra Navratra 2022 Online Pooja : पंडित जी करवा रहे आनलाइन कन्या पूजन,ये है पूजा की दक्षिणा


धनु : इस राशि के जातक कन्याओं को कांसा, चने की दाल, खांड, घी, पीला कपड़ा या पीला रूमाल, पीला फूल और शिक्षा संबंधी चीज जैसे पेन, किताब, काॅपी का दान कर सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातक कन्याओं को लोहे की कोई चीज, नीला कपड़ा, तेल आदि का दान करें।
कुंभ : इस राशि के जातक कन्याओं को नीला कपड़ा, तेल या ऑयनमेंट आदि का दान अवश्य करें।
मीन राशि : इस राशि के जातक कन्याओं को किताब के अलावा पीले रंग का कोई कपड़ा जैसे रूमाल, फ्राक या चुनरी आदि माता स्वरूपा कन्या को अवश्य भेंट करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो