scriptMeerut Weather Update : इस कारण इन जिलों में मानसून सीजन में 53 फीसद कम हुई बारिश, ऐसा है आज मौसम का हाल | Due to global warming these districts including Meerut received 53 percent less rain in monsoon season | Patrika News

Meerut Weather Update : इस कारण इन जिलों में मानसून सीजन में 53 फीसद कम हुई बारिश, ऐसा है आज मौसम का हाल

locationमेरठPublished: Sep 06, 2022 08:42:19 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut Weather Update इस बार पश्चिमी उप्र में मानसून 2022 में जून से लेकर अगस्त के महीने तक 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी उप्र में बारिश कम होने का कारण पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिग को जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानी ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह से हालात रहे तो इसका असर आने वाले ठंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। आज भी दिन की शुरूआत तेज धूप और उमस के साथ हुई है। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 37 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

Meerut Weather Update : मेरठ में सहित इन जिलों में मानसून सीजन में 53 फीसद कम बारिश,कारण जान हो जाएंगे हैरान

Meerut Weather Update : मेरठ में सहित इन जिलों में मानसून सीजन में 53 फीसद कम बारिश,कारण जान हो जाएंगे हैरान

Meerut Weather Update पश्चिमी यूपी से इस बार मानसून पूरी तरह से रूठा हुआ है। जून से अगस्त तक यानी इन तीन महीनों में मानसून के दौरान 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसके उलट देश के अन्य राज्यों और पूर्वांचल मानसून पूरी तरह से मेहरबान रहा हैं। बात मेरठ जिले की करें तो यहां पर मानसूनी बारिश औसतन 53 फीसद कम हुई है। इसका कारण मौसम वैज्ञानिक ने पेड़ों के कटान और गलेबल वार्मिग को माना है। किसानों को भी बारिश नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल में प्रतिदिन सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों की लागत अधिक बैठ रही है।

मानसून जब आया तो केरल सहित महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में झमाझम बारिश हुई। मानसून पश्चिमी यूपी तक पहुंचा तो रफ्तार धीमी पड़ गई। मेरठ में सामान्य तौर पर 489ः4 मिमी बारिश होनी थी। लेकिन जून से अगस्त तक मात्र 228ः1 मिमी बारिश रिकार्ड की जा सकी।
गाजियाबाद में सबसे कम बारिश गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर से बदरा अधिक रूठे रहे।

यह भी पढ़ें

Teacher’s Day 2022 Meerut : सेंट मैरिज में पुरातन छात्रों ने मनाया शिक्षक दिवस, एनसीसी कैंडेटस ने दी शानदार संस्कृतिक प्रस्तुति

इन जिलों में 70 प्रतिशत से ऊपर बारिश कम दर्ज की गई। वेस्ट यूपी में सबसे कम बारिश गाजियाबाद में हुई है। यहां सामान्य तौर पर 342.5 मिमी बारिश होनी थीए परंतु इस बार 82.5 मिमी बारिश हो सकी। दूसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर रहा। यहां 75 प्रतिशत बारिश कम हुई। 340.0 मिमी के मुकाबले मात्र 85 मिमी ही बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो