scriptEid al Adha teaches lesson of peace and communal harmony | Eid Ul Adha: ईद अल अजा सिखाता है शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ | Patrika News

Eid Ul Adha: ईद अल अजा सिखाता है शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ

locationमेरठPublished: Jun 29, 2023 09:28:57 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Eid Ul Adha: आज ईद उल अजा का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उज अजा पर आज शाही ईदगाह में नमाज अदा हुई। बारिश में हुई ईद उल अजा की नमाज में लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान शहर काजी ने खुतबा पढ़ा।

Eid Ul Adha: ईद अल अजा सिखाता है शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ
Eid Ul Adha: ईद अल अजा सिखाता है शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ
Eid Ul Adha: आज ईद उल अजा का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उज अजा पर आज शाही ईदगाह में नमाज अदा हुई। इस दौरान शहर काजी जैनुसाजिद्ीन ने कहा कि ईद-उल-अजा को बकरीद के रूप में जाना जाता है। यह मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हज यात्रा के अंत का प्रतीक है जो पवित्र शहर मक्का में दुनिया भर के हजारों मुसलमानों द्वारा किया जाता है। नफरत फैलाने वालों के अथक प्रयासों से देश में हर गुजरते दिन के साथ सांप्रदायिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ईद अल अजा का त्योहार मुसलमानों के लिए यह सिखाने का एक सुनहरा अवसर है कि हर किसी की ईश्वर प्रदत्त मानवीय गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। चाहे उसकी आस्था, जाति, जातीय मूल या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.