scriptencounter between gau smuggler and police in Meerut, SI was shot, cattle smuggler injured | Meerut Crime: मेरठ में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, गोतस्कर भी घायल | Patrika News

Meerut Crime: मेरठ में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, गोतस्कर भी घायल

locationमेरठPublished: Aug 17, 2023 04:40:38 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut Encounter: मेरठ में पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में दरोगा को गोली लगी है। वहीं दो गोतस्कर भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Meerut Crime:  मेरठ में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, गोतस्कर भी घायल
Meerut Crime: मेरठ में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, गोतस्कर भी घायल
Meerut Encounter: मेरठ पुलिस और गोतस्करों की एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गोली लगी है। वहीं गोतस्करों की गोली दरोगा दीपक कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिसमें दरोगा बाल—बाल बच गए हैं। अगर बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं होती तो कुछ भी हो सकता था। गोली लगने से घायल गोतस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ के थाना सरधना इलाके के गांव बपारसी के जंगल में गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। वहीं पुलिस की गोली दो गोतस्करों के पैर में लगी। जबकि दो गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल दरोगा की बुलटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। जिसमें वह बाल बाल गच गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.