पुलिसकर्मियों को घायल कर युवक फरार हो गया। इसके जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष को लगी उन्होंने नाकेबंदी कर इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान देर रात आरोपी लावड रोड पर ललसाना बाग के पास पुलिस कर्मियों को दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसको रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गोली में पुसिकर्मियों पर हमले का आरोपी बदमाश नीटू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम पल्हेड़ा थाना पल्लवपुरम घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घायल बदमाश के पास एक तमंचा और काफी संख्या में जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई थानों में संगीन अपराधों में मुकदमा पंजीकृत है।