scriptछेड़खानी करने पर महिला पहलवान ने मनचले को दबोच लिया और फिर किया ये हाल | eveteasing with female wrestler by youth in meerut | Patrika News

छेड़खानी करने पर महिला पहलवान ने मनचले को दबोच लिया और फिर किया ये हाल

locationमेरठPublished: Aug 13, 2019 06:25:10 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

देश के लिए कई मेडल ला चुकी है यह अंतर्राष्ट्रीय पहलवान
कई दिनों से फोन कॉल करके कर रहा था उसे परेशान
छेड़छाड़ करने के बाद दबोचा मनचला, भीड़ ने की पिटाई

meerut
मेरठ। जनपद में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। उनके साथ लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में जब ऐसे ही एक मनचले ने अंतर्राष्ट्रीय पहलवान के साथ छेडख़ानी की तो उसने उसे ऐसा सबक सिखाया कि हमेशा याद रखेगा। दरअसल, देश के लिए कुश्ती में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत चुकी और इंटरमीडिएट में पढ़ रही महिला पहलवान को काफी दिनों से एक मनचला परेशान कर रहा था। शाम को वह अपने घर के सामने खड़ी हुई थी तो मनचले ने वहां पहुंचकर उससे छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला पहलवान ने उसे दबोच लिया। शोर सुनकर वहां काफी लोग पहुंच गए और मनचले युवक की जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।
यह भी पढ़ेंः पौधारोपण का रिकार्ड बनाकर विभाग भूल गए अपनी जिम्मेदारी, तीन दिन बाद ही पौधों की ये स्थिति, देखें वीडियो

फोन पर करता था अश्लील बातें

कंकरखेड़ा क्षेत्र में कालोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान अपने परिवार के साथ रहती है। वह इंटरमीडिएट कर रही है। पुलिस के अनुसार सिवालखास का रहने वाला युवक नदीम बहुत समय से महिला पहलवान को फान करता था और अश्लील बातें करताा था। इस बारे उसने अपने परिजनों को भी बताया था। महिला पहलवान ने पहले तो इसे इग्नोर किया, लेकिन जब मनचला नहीं माना तो महिला पहलवान ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। सोमवार की शाम यह महिला पहलवान अपने घर के आगे खड़ी हुई थी। तभी मनचला नदीम वहां पहुंच गया और उससे छेडख़ानी करने लगा।
यह भी पढ़ेंः #Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

महिला पहलवान ने दबोच लिया मनचला

मनचले की छेडख़ानी के बाद महिला पहलवान ने उसे दबोच लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां काफी लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। बाद में लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी छेडख़ानी में पकड़ा जा चुका है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो