यह भी पढ़ें-
कार के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में थे युवक-युवती, अचानक आ गए गांव के लड़के घटना थाना टीपी नगर क्षेत्र की है। मलियाना निवासी 14 साल की किशोरी ने अपने सौतेले पिता की काली करतूतों का वीडियो बनाकर उसकी पोल खोल दी है। किशोरी का आरोप है की उसका सौतेला पिता पिछले डेढ़ साल से जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने कई बार पिता की इस हरकत का विरोध किया, लेकिन उसने जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को चुप कर दिया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उसको भी पति की इस हरकत पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद किशोरी ने अपने सौतेले पिता की करतूत का खुलासा करने की ठान ली।
किशोरी ने पिता की घिनौनी हरकर की गुप-चुप तरीके से वीडियो बना ली। किशोरी ने जब ये वीडियो अपनी मां को दिखाई तो सच्चाई देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति की हरकत से शर्मसार हुई महिला अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची और वहां आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान और महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ टीपी नगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी और बेटी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।