scriptफरवरी 2019 का मासिक भविष्यफलः इस महीने इन राशियों के लोगों की बल्ले-बल्ले, बाकी राशि वालों को रहना होगा सचेत | February 2019 ka monthly rashifal jyotish ki nazar se | Patrika News

फरवरी 2019 का मासिक भविष्यफलः इस महीने इन राशियों के लोगों की बल्ले-बल्ले, बाकी राशि वालों को रहना होगा सचेत

locationमेरठPublished: Jan 31, 2019 11:14:28 pm

Submitted by:

sanjay sharma

फरवरी 2019 में सभी बारह राशियों का मासिक भविष्यफल
 

meerut

फरवरी 2019 का मासिक भविष्यफलः इस महीने इन राशियों के लोगों की बल्ले-बल्ले, बाकी राशि वालों को रहना होगा सचेत

मेरठ। वर्ष 2019 के फरवरी महीने का राशिफल आपके सामने है। कर्इ राशि के लोगों के लिए यह महीने खास उपलब्धियां लेकर आया है तो कुछ राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं है, हालांकि इन चुनौतियों का सामना करते हुए यह महीना कुछ सीख देकर भी जाएगा। ज्योतिषाचार्य डा. ललित गर्ग फरवरी 2019 का मासिक राशिफल बता रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः मौसम वैज्ञानिकों ने फिर दी चेतावनी, मौसम के बदलाव से इन तीन दिन होगी झमाझम बारिश आैर पड़ेंगे आेले

मेषः फरवरी माह में मेष राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। भाग्य का साथ न मिलने के बावजूद सकरात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। प्रेम संबंधों के लिए माह प्रतिकूल है। बातचीत में अवरोध सामने आ सकता है। मित्रता का समापन संभव है। वैवाहिक जीवन में क्रोध व आवेश से बचें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे। इस माह खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। धन संचय में कमी के योग हैं।
वृषः वृष राशि वालों के लिए फरवरी माह वैवाहिक जीवन कष्टकारी हो सकता है। हालांकि इस समय आप व्यावसायिक प्रगति करेंगे। भाग्य, कर्म व लाभ जैसे स्थान आपके लिए सक्रिय होंगे। माह का प्रारंभ व्यावसायिक गतिविधियों के अनुकूल है। मनोरंजन, सौंदर्य, कला, ग्राफिक डिजाइनिंग, सिनेमा से जुड़े व्यक्तियों को उत्तम अवसर मिलेंगे। भाग्यवादी बनने से बचें। माह में पिता का सहयोग कम मिलेगा।
मिथुनः फरवरी में इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। ख्याल रखें, वैवाहिक जीवन में तनाव व चिंता आ सकती है। मेहनत की तुलना में आय कम रहेगी।व्यवसायिक विरोधी परेशानी का कारण बनेंगे। परिवार में विवादों का हल निकल आएगा। आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा। आपके जीवन में बहुत अच्छे बदलाव आएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा कर सकते हैं। फरवरी माह के मध्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्कः फरवरी माह में किसी भी तरह की सर्जरी न करवाएं। पुराने व गंभीर रोग परेशान कर सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जनसेवा करने से आपकी प्रगति होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन पर ध्यान देंगे।
यह भी पढ़ेंः इस हिन्दूवादी संगठन ने अब इस दिन को मनाया भारतीय शौर्य दिवस के रूप में, महात्मा गांधी पर कही ये बात, देखें वीडियाे

सिंहः सिंह राशि वालों के लिए फरवरी माह व्यावसयिक रूप से उत्तम नहीं है। स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी व कॅरियर के लिए इस माह बहुत सारे मौके मिलेंगे। इस माह आपके काफी नए संपर्क बन सकते हैं। जो आपके बहुत काम आएंगे। परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। आप उर्जावान व स्फूर्ति महसूस करेंगे। प्रेम प्रसंग में अति विश्वास से बचें।
कन्याः फरवरी माह में धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आध्यात्म में बहुत गहरी रुचि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। दान आैर परोपकार का कार्य भी करेंगे। स्वयं के कल्याण के लिए शुभ कार्य की संभावना बनेगी। ननिहाल पक्ष का उत्तम सुख मिलेगा। संतान संबंधी समस्या दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा आैर मेहनत करेंगे।
तुलाः फरवरी माह में तुला राशि वाले फालतू खर्चों से बचें। वरना आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। सुख साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। कर्ज से बचे रहें। व्यापार मध्यम आैर नौकरी वालों की उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है। यात्रा करने से बचें। माता की आेर से सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः वकीलों ने अपनी इस मांग को लेकर चार घंटे फ्री रखा टोल प्लाजा, पुलिस से भी हुर्इ झड़पें, देखें वीडियो

वृश्चिकः फरवरी माह में वृश्चिक राशि वालों के लिए कारोबार में लाभ का समय है। हालांकि इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो इसमें सफल रहेंगे। अपने साझेदार की सलाह लाभदायक रहेगी। यात्रा सुखद रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य को पूरा करने के लिए मनोबल बढ़ाने की जरूरत होगी।
धनुः धनु राशि वाले यदि अपनी तरक्की चाहते हैं तो अपने उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन को ध्यान में रखकर काम करें। घर की साज-सज्जा पर धन व्यय हो सकता है। छुपे शत्रु परेशानी बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार में धन हानि हो सकती है। यदि फरवरी में आपका कोर्इ इंटरव्यू है तो उसमें सफलता मिलेगी। इस माह उत्साह की कमी महसूस करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं बनकर कुछ बाधा आ सकती है।
मकरः फरवरी में मकर राशि वाले आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास करेंगे। व्यवसायिक निर्णय में जल्दबाजी से हानि होगी। मित्र आपसे फायदा उठा सकते हैं। विराेधी सक्रिय बने हुए हैं। धन आैर जायदाद को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों व छोटे भार्इ-बहनों के साथ माह बिताएंगे।
यह भी देखेंः VIDEO: इस आईएएस ने ऐसी जगाई अलख कि शहर के लोग भी करने लगे ये काम

कुंभः कुंभ राशि वालों के लिए मकान से संबंधित अच्छा लाभ हो सकता है। भार्इ-बहनों व मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे।आप उनका सहयोग भी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। बौद्धिक विषय में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूरस्थ स्थानों के काम्युनिकेशन पर अधिक बल देंगे।
मीनः मीन राशि के लोगों को फरवरी माह में अचानक धनलाभ के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आैर इस पर खर्च हो सकता है। सगे संबंधी व भार्इ बहनों से मतभेद हो सकते हैं। फरवरी में बैंकिंग, शिक्षण, पत्रकारिता, एकाउंटेंसी, फाइनेंस क्षेत्र में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। प्रोफेशनल तौर पर काम करने से सरकारी कार्यों या सरकारी नौकरी में अधिक सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो