तेजी से बढ़ रहे तापमान में अब आगामी दो दिन तक कुछ राहत की उम्मीद जताई गई है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 9 और 10 मार्च को बारिश की संभावना है। पश्चिमी उप्र और एनसीआर के जिलों में बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी के साथ ही हल्की तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। हालांकि धूप में शनिवार जैसी तल्खी नहीं दिखाई दी। लेकिन रविवार को सूरज के तेवर में हल्की नरमी दिखाई दी। दिन में हल्के बादलों के बीच धूप खिली और हवा भी चली। हवाओं के चलते लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े : natural gas prices : रसोई गैस और सीएनजी के दामों में अप्रैल से जोरदार वृद्धि, इस स्तर पर पहुंचेगी कीमतें इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के उत्तरी भाग में सक्रिय है। जिसके चलते मेरठ सहित अन्य जिलों में गर्मी के तेवरों पर अंकुश लगना शुरू हुआ है। गत शनिवार को दिन में तेज हवाएं चली वहीं रविवार को हवा की रफ्तार में कुछ कमी दिखी। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण तापमान में और मौसम में बदलाव आता है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में पड़ता है। इस समय मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर था जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। आज सोमवार को तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।