scriptFire in Meerut : रात अचानक बाजार में मची अफरातफरी, देर रात तक सड़कों पर रहे व्यापारी | fire broke out in a clothing showroom in Meerut's Lalkurti Bazar | Patrika News

Fire in Meerut : रात अचानक बाजार में मची अफरातफरी, देर रात तक सड़कों पर रहे व्यापारी

locationमेरठPublished: May 23, 2022 03:55:32 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Fire in Meerut मेरठ में आग की घटनाएं लगातार हो रही है। दो दिन से रात में आग की दो बड़ी वारदातें हो चुकी है। गत बुधवार की रात पहले एक चाय के खोखे में लगी आग से एलपीजी सिलेंडर फटा था। वहीं गुरुवार की देर रात मेरठ के लालकुर्ती बड़ा बाजार स्थित नैयर क्लाथ हाउस में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Fire in Meerut : कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लालकुर्ती क्षेत्र के बड़ा बाजार में देर रात हादसा

Fire in Meerut : कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लालकुर्ती क्षेत्र के बड़ा बाजार में देर रात हादसा

Fire in Meerut लालकुर्ती थाना क्षेत्र के लालकुर्ती बाजार में नैयर क्लाथ हाउस में रात भीषण आग लग गई। आग से लाखों का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। नैयर क्लाथ हाउस के मालिक सतनाम सबसे ऊपरी मंजिल में निवास करते हैं और नीचे कपड़े का शोरूम खोला हुआ है। आग मकान के दूसरे फ्लोर पर लगी जहां पर नैयर क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़ों का बड़ा शोरूम है। आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची। वहीं बाजार के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक आग पर काबू के प्रयास किए जाते रहे। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लालकुर्ती के बड़े बाजार में काफी वर्षों पुरानी नैयर साड़ी क्लॉथ हाउस की दुकान है। जिसमें गुरुवार की रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में रखे लाखों रुपये के कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ी ने रात को मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण मालिक सतनाम को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सतनाम नैयर ने बताया कि वह गुरुवार की रात शोरूम को बंदकर ऊपर घर चले गए थे। रात में वो खाना खाने के लिए बैठे इसी दौरान उनको हादसे का पता चला। उनके पास फोन आया कि शोरूम से धुआं निकल रहा है।
यह भी पढ़े : Today Petrol Diesel Price in Meerut : फुल करवा लीजिए अपने वाहन की पेट्रोल टंकी, आज ये है मेरठ में भाव

वह मौके पर पहुंचा तो दुकान के अंदर तब तक आग लग चुकी थी। परिवार के सभी लोग आग लगने पर घर से बाहर निकल आए और इसकी जानकारी दमकल विभाग और लालकुर्ती पुलिस को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंची शोरूम का शटर खोलकर दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर शोरूम में रखे कीमती कपड़े व फर्नीचर जलकर राख हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दुकान में आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो