scriptFire in Meerut : देर रात आग में धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर, होटल खाली कराए | Fire in khokha in Abulain Meerut, LPG cylinder torn with explosion | Patrika News

Fire in Meerut : देर रात आग में धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर, होटल खाली कराए

locationमेरठPublished: May 19, 2022 02:34:56 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Fire in Meerut मेरठ महानगर की पॉश बाजार आबूलेन में देर रात चाय के खोखे में आग से हड़कंप मच गया। देर रात लगी आग में खोखा तो पूरा ही जलकर राख हो गया। वहीं खोखे में रखे एलपीजी गैस के सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। जिससे आसपास के इलाके के लोग आवाज सुनकर बाहर निकल आए। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

Fire in Meerut : देर रात आग में धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर,होटल खाली कराए

Fire in Meerut : देर रात आग में धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर,होटल खाली कराए

Fire in Meerut महानगर के सबसे पॉश इलाके आबूलेन में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब बाजार में एक चाय के खोखे में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आग की जद में आकर एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए और पूरे आबूलेन में लोगों की भीड़ हो गई। सिलेंडर की चपेट में आने से कई व्यापारी मामूली रूप से जख्मी हो गए। आग बढ़ती देख आसपास की दुकानों को खाली करवा लिया गया। वहीं एक होटल को भी पूरी तरह से खाली करवा लिया। होटल में रूके यात्रियों को भी बाहर निकाल दिया गया।

थाना सदर बाजार इलाके में आबूलेन पर करनेल होटल के सामने अमृत होटल के पास मंजू चाय का खोखा है। देर रात को मंजू का बेटा खोखा बंर कर घर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ही खोखे में पहले धुआ निकला उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देखकर व्यापारी नेता राजबीर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
यह भी पढ़े : मेरठ में कुएं पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर आमने सामने आए दो संप्रदाय

जानकारी पर आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष सरदार नरेंद्र, जीतू नागपाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच धमाके के साथ खोखे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से सरदार नरेंद्र, जीतू सिंह नागपाल सहित कई लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना के 15 मिनट बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि चाय के खोखे में दो बड़े सिलेंडर और दो छोटे सिलेंडर रखे थे। जिसमें से एक बड़ा सिलेंडर फट गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो