scriptभाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर फायरिंग, घंटों सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस | Firing on BJP state executive member in Meerut, escaped saved his life | Patrika News

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर फायरिंग, घंटों सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

locationमेरठPublished: May 20, 2022 11:24:53 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

मेरठ में एकाएक अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। देर रात बदमाशों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में भाजपा नेता बाल—बाल बच गए और उनको कई जगह छर्रे लगे हैं। भाजपा नेता ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने की बजाय आपसी सीमा विवाद में उलझी रही। आलाधिकारियों के निर्देश के बाद किठौर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

देर रात किठौर में दोस्त के घर कार्यक्रम से अपने घर जा रहे भाजपा पदाधिकारी पर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दुस्साहसिक वारदात में बाइक सवार भाजपा नेता के शरीर में गोली के छर्रे लग गए। हड़बड़ाया भाजपा नेता ने बाइक दौड़ा दी और वापस दोस्त के घर पहुंचा। ग्रामीण पीड़ित के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सीमा विवाद में उलझी किठौर भावनपुर पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मोके पर पहुँचे सीओ किठौर ने किठौर पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा।
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र का औरंगाबाद गांव निवासी राजकुमार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं गांव का पूर्व प्रधान हैं। वो गुरुवार रात देर रात बाइक से किठौर के कुली-मानपुर निवासी अपने दोस्त महकार फौजी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कायस्थ बड्ढा-खन्दरावली मार्ग पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे लगभग एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। हड़बड़ाए भाजपा नेता राजकुमार ने बाइक दौड़ाई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें राजकुमार हाथ और पेट में छर्रे लग गए।
यह भी पढ़े : Firing on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मानपुर पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हमले की सूचना पर किठौर और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुँची। घंटों तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद किठौर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। कार्यवाहक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो