scriptWeather Update News : पांच दिन का यलो अलर्ट पारा 42 डिग्री पार,लू के थपेड़ों से लोग बेहाल | Five days of yellow alert, mercury crosses 42 degrees | Patrika News

Weather Update News : पांच दिन का यलो अलर्ट पारा 42 डिग्री पार,लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

locationमेरठPublished: Apr 28, 2022 09:27:30 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Weather Update News एनसीआर में पांच दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय मेरठ सहित पूरे एनसीआर में गर्मी से लोग बेहाल है। मौसम मे तेजी से बढ़ उमस और खुश्की से तपिश और तेज हो रही है। इस समय मेरठ से अधिक तापमान गाजियाबाद, नोएडा और नई दिल्ली का चल रहा है।

Weather Update News : पांच दिन का यलो अलर्ट पारा 42 डिग्री पार,लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Weather Update News : पांच दिन का यलो अलर्ट पारा 42 डिग्री पार,लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

weather update News पश्चिम उप्र और एनसीआर का मौसम तेजी से बदल रहा है। गाजियाबाद, नोएडा सहित नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री पर था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच गया था। आज बुधवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जाने की संभावना व्यक्त की है। आने वाले दिनें में दिल्ली और आसपास के हिस्सों में लू चलने और तापमान में वृद्धि के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मेरठ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान गुरुवार के बाद आने वाले पांच दिन तक यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को एनसीआर वासियों को लू का सामना करना पड़ेगा। दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले शुक्रवार को मौसम विभाग ने 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन इस बदलाव का तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। गत मंगलवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा था। जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री पर था। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा था। मेरठ में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। मेरठ में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा था।
यह भी पढ़े : Weather forecast today : इन जिलों में 29 को आंधी बारिश के आसार,बदलेगा मौसम का मिजाज


गर्मी के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण
मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के साथ वायु प्रदूषण भी तेजी से खराब श्रेणी की ओर जा रहा हे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 209,फरीदाबाद का 240, गाजियाबाद का एक्यूआई 189 जबकि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 212 पर है। मेरठ का एक्यूआई इस समय 179 पर टिका हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो