scriptForest department launched combing campaign to catch leopard in Meerut | ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान | Patrika News

ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान

locationमेरठPublished: Oct 12, 2022 09:17:02 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Leopard in Meerut मेरठ के शहरी क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने से गांव से शहर तक दहशत फैल गई है। ग्रामीणों की माने तो ईंख के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीण दहशत में है। वहीं तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है और टीम गठित कर ग्रामीण इलाकों में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया है।

ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान
ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान
Leopard in Meerut मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दी है। हापुड रोड स्थित गांव फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की जानकारी हैं। बताया जाता है कि तेंदुआ फफूंडा,खानपुर गांव से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार को फफूंडा, खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.