scriptरांची की किशोरी के साथ चलती कार में गैंग रेप, मेरठ में बंधक बनाकर रखा था, देखें वीडियो | gang rape with Ranchi teenager moving car in Meerut | Patrika News

रांची की किशोरी के साथ चलती कार में गैंग रेप, मेरठ में बंधक बनाकर रखा था, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Mar 17, 2019 03:52:21 pm

Submitted by:

sanjay sharma

पुलिस ने फूलों से सजी कार बरामद की, आरोपी पकड़ से बाहर
 

meerut

रांची की किशोरी के साथ चलती कार में गैंग रेप, मेरठ में बंधक बनाकर रखा था, देखें वीडियो

मेरठ। रांची से अपहरण कर मेरठ लाई गई किशोरी से मेरठ में चलती कार में गैंग रेप किया गया। गैंग रेप का मुख्य आरोपी किशोरी का रिश्तेदार है। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप की घटना को बहुत ही सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। उसने पहले कार को फूलों से सजवाया कि जिससे किसी को कार देखने के बाद शक न हो। उसके बाद कार में किशोरी को बैठाकर अपने दोस्तों के साथ चल दिया।
यह भी पढ़ेंः छोटा भार्इ बड़े से रखता था इस बात की रंजिश, फिर भाड़े के शूटरों से करवा दी हत्या, देखें वीडियाे

आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। किशोरी ने रांची पुलिस को जो बयान दिए उसके अनुसार वह बीती 10 मार्च को अपने भाई के साथ कचहरी गई थी। इस दौरान वहां पर उसका रिश्तेदार सोनू मिला। वहां से सोनू ने उसका अपहरण कर लिया। सोनू उसको मेरठ लेकर आया। जहां पर सोनू और उसके दोस्तों ने उसके साथ कार को सजाकर उसमें दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि सोनू ने उसको ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित सुनारों वाली धर्मशाला के पास अपने दोस्त के यहां बंधक बना रखा था। किशोरी वहां से किसी तरह मुक्त होकर रांची पहुंची और वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को देर रात मेरठ पहुंची रांची पुलिस ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ इंदिरा नगर स्थित सोने के घर पर छापा मारा तो गली के बाहर फूलों से सजी कार बरामद हो गई।
यह भी पढ़ेंः चाचा-भतीजे ने की महिला से छेड़छाड़ तो सांप्रदायिक आग में झुलसने से बचा यूपी का ये शहर, देखें वीडियाे

पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सोनू और उसका दोस्त फरार हो गए। रांची पुलिस ने मेरठ में ही कैंप किया हुआ है। अधिकारियों के अनुसार सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि मुखबिर के अनुसार कार में तीन लोग थे जिन्होंने चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म किया। जिस दोस्त के मकान में किशोरी को रखा गया था उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो