हरिद्वार से बंद हुई गंगाजल की सप्लाई, 20 दिन तक पानी की किल्लत से जूझेंगे 6.5 लाख लोग
मेरठPublished: Oct 16, 2021 04:46:35 pm
रजवाहों और नहरों की सफाई के लिए देर रात से गंग नगर में पानी की सप्लाई को हरिद्वार से बंद कर दिया गया है। गंगाजल की सप्लाई बंद होने से आगामी 20 दिन तक महानगर के करीब 6.5 लोग पानी की किल्लत से जूझते दिखाई देंगे। हालांकि निगम ने पानी की कमी दूर करने के लिए पहले से इंतजाम किए हुए हैं।
मेरठ. नहर, रजवाहे की सफाई के लिए शुक्रवार आधी रात से गंगनहर में गंगाजल की सप्लाई को हरिद्वार से बंद कर दिया गया। गंगनहर करीब 20 दिन तक बंद रहेगी। इस दौरान सफाई का काम चलेगा। दीपावली की मध्य रात्रि से फिर गंगाजल की सप्लाई शुरू हो सकेगी। गंगनहर के बंद होने से नगर निगम और जल निगम ने शहर में पानी की सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का दावा किया है। शनिवार से महानगर के सभी 157 ट्यूबवेल को पूर्ण क्षमता के साथ चलाया जाएगा।