scriptVIDEO: मेरठ पहुंचे जनरल वीके सिंह ने पलायन को लेकर दिया बयान | General VK Singh, arrived in Meerut, gave a statement regarding the pa | Patrika News

VIDEO: मेरठ पहुंचे जनरल वीके सिंह ने पलायन को लेकर दिया बयान

locationमेरठPublished: Jul 08, 2019 01:06:49 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

अचानक मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह
संघ कार्यालय शंकर आश्रम में करीब एक घंटे रहे
पलायन के मुद्दे पर कहा- मेरठ में हर बार कुछ नया पाते हैं

 

meerut

VIDEO: मेरठ पहुंचे जनरल वीके सिंह ने पलायन को लेकर दिया बयान

मेरठगाजियाबाद से सांसद और राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे। हालाकि उनका यह कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था। मेरठ पहुंचते ही वह सीधे संघ कार्यालय शंकर आश्रम पहुंचे। यहां पर उन्होंने संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की। जनरल वीके सिंह करीब एक घंटे शंकर आश्रम में रूके।
बता दें कि शंकर आश्रम संघ की पश्चिम की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। कचहरी रोड स्थित संघ कार्यालय शंकर आश्रम में भाजपा नेता और पदाधिकारी मत्था टेकने आते रहते हैं। इस कार्यालय ने कई ऐसे प्रचारक और संघ पदाधिकारी दिए हैं जो आज भाजपा में प्रमुख पदों पर बैठे हुए हैं। इनमें रामलाल का प्रमुखता से आता है। रामलाल आज भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं। भाजपा ही नहीं सरकार में भी रामलाल का बड़ा रूतबा है। संघ कार्यालय शंकर आश्रम पहुंचे भाजपा सांसद वीके सिंह से जब मीडिया ने बात करनी चाहिए तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाने की कोशिश की।
हालाकि मेरठ आने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि मेरठ उनका आना जाना लगा रहता है। इस बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वो तीसरी बार मेरठ आए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान संघ के विनोद को गाजियाबाद का दायित्व सौंपा गया था। जिसे उन्होंने बड़ी लगन के साथ निभाया था। वीके सिंह का कहना था कि विनोद उनको छोड़कर मेरठ आ गए इसलिए वे उनसे मिलने के लिए मेरठ आए हैं। उनसे जब मेरठ में चल रहे पलायन मुद्दे के बारे में पूछा गया तो वे इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि मेरठ में जब भी वे आते हैं कुछ न कुछ नया ही पाते हैं। इस बार भी उन्हें कुछ नया मिला है। उनको आशय पलायन मुद्दे की ओर था। जनरल वीके सिंह ने कहा कि उन्हें मेरठ से विशेष लगाव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो