यह भी पढ़ें
योगी सरकार ने आजम खान को दिया एक और झटका, लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर लगाई रोक
जानकारी के अनुसार थाना परतापुर के घाट गांव का निवासी अरविंद चार बच्चों का पिता है। कुछ साल पहले ही अरविंद के पड़ोस में एक महिला रहने के लिए आई थी। महिला के तीन बच्चे हैं और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी दौरान अरविंद और महिला के बीच अवैध संबंध बन गए। बताया जाता है कि युवक अरविंद पर महिला के इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि वह अपने परिवार को भूल बैठा। घर से काम पर जाने का बहाना करके अरविंद अक्सर महिला के घर पर पड़ा रहता था। अरविंद काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। अरविंद के पीछे-पीछे ही उसकी पत्नी रजनी भी वहां आ धमकी और अपने पति को महिला के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। यह भी देखें: इस वजह से ऑटो चालकों ने की हड़ताल, किया विरोध प्रदर्शन घटना के बाद गुस्साई अरविंद की पत्नी रजनी अपने चारों बच्चों सहित परतापुर थाने जा धमकी, जहां हंगामा करते हुए महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दे दी। इसी दौरान अरविंद की प्रेमिका भी अपने तीन बच्चों के साथ थाने जा पहुंची। दोनों ही महिलाएं युवक पर अपना हक जताते हुए भिड़ गईं। थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों ‘पंचायत’ चली लेकिन दोनों ही महिलाएं अरविंद के साथ रहने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद समस्या का कोई हल ना निकलता देख पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।