Baghpat news: बकरीद पर 250 बकरों को कुर्बानी से बचाया, जाने कैसे
मेरठPublished: Jun 29, 2023 07:07:25 pm
बकरीद के मौके पर आज जेन समाज ने 250 बकरों को कुर्बानी होने से बचा लिया। जैन समाज ने 250 बकरों को जीवनदान दिलवाया।


बकरीद पर 250 बकरों को कुर्बानी से बचाया
इस्लाम धर्म के अनुसार बकरीद पर कुर्बानी देना एक रस्म है जो कि जरूरी होती है। लेकिन बागपत के पशु प्रेमी जैन समाज ने बकरीद के दिन 250 बकरों को कुर्बान होने से बचा लिया और उन्हें जीवनदान दिया है। वहीं जैन समाज के इस कार्य की सराहना हो रही है।
बागपत जिले में बकरीद पर पशु प्रेम का अनोखा मामला सामने आया। यहां अमीनगर सराय क्षेत्र में ईद उल अजहा पर कई जगहों पर कुर्बानी के लिए लाए करीब 250 बकरे खरीदकर जैन समाज के लोगों ने उनको जीवनदान दिया। इन्हें जीव दया संस्थान की बकराशाला में रखवाया है। इसी के साथ जैन समाज के लोगों ने बकरों के भरण पोषण के लिए चंदा दिया।