scriptDiwali 2018: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर घर में जरूर बनाएं रंगोली, इन बातों का भी रखें ख्याल | goddess Lakshmi happy make Rangoli in house on Diwali | Patrika News
मेरठ

Diwali 2018: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर घर में जरूर बनाएं रंगोली, इन बातों का भी रखें ख्याल

Diwali 2018 पर घर केे मुख्य द्वार या आंगन में बनाएं रंगोाली

मेरठOct 30, 2018 / 07:30 pm

sanjay sharma

meerut

Diwali 2018: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर घर में जरूर बनाएं रंगोली, इन बातों का भी रखें ख्याल

मेरठ। दीपावली पर अगर रंगोली नहीं बनाते तो Diwali 2018 के मौके पर रंगोली जरूर बनाएं। इसके कर्इ फायदे हैं, जिन्हें जानेंगे तो शायद हर त्योहार पर आप रंगोली बनाना शुरू कर दें। वैसे दीपावली पर रंगोली का विशेष महत्व है, क्योंकि मां लक्ष्मी घर में रंगोली देखकर प्रसन्न होती हैं आैर एेसा माना जाता है कि साफ-सफार्इ आैर रंगोली के घर में वह दीपावली पर आती भी हैं। इसलिए दीपावली पर घर को साफ-सुथरा रखने के बाद मुख्य द्वार या आंगन में रंगोली जरूर बनाएं। यह परंपर पिछले कुछ वर्षों में कम हो गर्इ थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से इसका प्रचलन बढ़ता देखना को मिल रहा है, इसलिए इस दीपावली पर आप रंगोली जरूर बनाएं।
यह भी पढ़ेंः Diwali 2018: दीवाली से इस समय घर पर झाड़ू लगाने का बना लें नियम, फिर देखिए किस तरह होती है धन वर्षा

इसलिए वर्षों से रंगोली बनाने की है पंरपरा

कहा जाता है कि जब श्री राम, लक्ष्मण आैर सीता 14 वर्षों का वनवास आैर रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्या के लोगों ने उनके स्वागत में अपने घरों का साफ-सुथरा किया। घर के अंदर आैर बाहर दीपक जलाए आैर फूलों व रंग की रंगोली से अपने घर सजाए थे। इसके साथ-साथ जब भारत आजाद हुआ था तो पहले स्वतंत्रता दिवस आैर गणतंत्र दिवस पर घरों-घरों में रंगोली सजार्इ गर्इ थी। इसके अलावा भी लोगों का मानना है कि जिस शहर, गांव या घर में रंगोली बनार्इ जाए, वह धन-धान्य से भर जाता है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में एेसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से उस जगह की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है आैर पाॅजिटिव उर्जा बढ़ती है। इससे मन में जोश आैर आसपास का माहौल सकारात्मक हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः दीपावली से पहले योगी सरकार को फिर आयी गन्ना किसानों की याद, चीनी मिलों को दी ये कड़ी चेतावनी

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, साथ ही यह रखें ख्याल

दीपावली त्योहार घर के मुख्य द्वार आैर आंगन में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इसलिए दीपावली पर रंगोली जरूर बनानी चाहिए। रंगोली बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। मुख्य दरवाजे पर तैयार रेडीमेड रंगोली में गणेश जी आैर मां लक्ष्मी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। यह सही नहीं माना जाता। फर्श पर रंगोली बनाते समय स्वास्तिक आैर आेम चिन्ह न बनाएं। रंगोली में अधिकतर गुलाबी, लाल, हरा रंग ही उपयोग में लाना चाहिए। काला व नीला रंग इस्तेमाल न करें। साथ ही दक्षिण दिशा में आयताकार रंगोली ही बनाएं। अन्य तरह की रंगोली से नकारात्मकता आएगी।
रंगोली के वैज्ञानिक आैर शारीरिक फायदे

रंगोली बनाने से घर में शुभता, सकारात्मक उर्जा आैर धन-धान्य से जुड़े फायदे होते ही हैं, साथ ही इसे बनाने के वैज्ञानिक फायदे भी हैं। रंगोली बनाने से मानसिक तनाव दूर होता है, साथ ही रंगोली बनाते समय अंगुली आैर अंगूठा ज्ञानमुद्रा से बुद्धि को काफी बल मिलता है।

Home / Meerut / Diwali 2018: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली पर घर में जरूर बनाएं रंगोली, इन बातों का भी रखें ख्याल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो