पुलिस मुठभेड़ में गोकश टर्री को लगी गोली,दो शातिर गोकश फरार
मेरठPublished: Nov 20, 2022 09:23:18 pm
आज रविवार को मेरठ पुलिस की शातिर गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस और गोकशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। पुलिस की गोली से गोकश टर्री घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। घायल गोकशी टर्री को अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर गोकश टिर्री।
मेरठ जिले के थाना मुण्डाली पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़ में शातिर गोकश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर गोकश टिर्री के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस
जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरूद्व चल रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुण्डाली पुलिस थानाक्षेत्र के अन्तर्गत वॅाछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ गोकश, गोकशी करने के लिए गांव भगवानपुर के जंगल में गायों की रेकी कर रहे हैं।