scriptToday Gold Rate : धनतेरस नजदीक आते ही चांदी की कीमत में बंपर उछाल, सोना हुआ सस्ता, ये रहे आज के भाव | Gold Price Today in Meerut | Patrika News

Today Gold Rate : धनतेरस नजदीक आते ही चांदी की कीमत में बंपर उछाल, सोना हुआ सस्ता, ये रहे आज के भाव

locationमेरठPublished: Oct 20, 2021 10:02:30 am

Submitted by:

lokesh verma

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : त्योहारी मौसम में आज चांदी की कीमत में बंपर तेजी आई है। आज चांदी 1210 रुपये महंगी हो गई। वहीं सोने के कीमत आज फिर कम हुई। सोने की कीमत आज 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ती हुई। वहीं चांदी के दामों में 1210 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी देखी गई।

g5.jpg
मेरठ . Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज चांदी की कीमत 65 हजार रुपये प्रति किग्रा को पार कर गई। आज चांदी की कीमत 65980 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई। इससे पहले चांद की कीमत 64770 रुपये प्रति किग्रा थी। यानी चांदी के दामों में तेजी से उछाल आ रहा है। इन दिनों चांदी की मांग काफी बढ़ी है। जिसके चलते चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं सोना इस समय और सस्ता हो गया है। सोना जहां पहले 48410 रुपये प्रति दस ग्राम पर था वह अब 48400 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। सोना और चांदी के दामों में उतार—चढ़ाव बना हुआ है। ये उतार—चढ़ाव अभी इस पूरे महीने ततक बना रहेगा। त्योहारी सीजन में सोना और चांदी की मांग बढ़ी है।
करवाचौथ, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहरों को देखते हुए सर्राफा बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। त्योहारों (Festivel) का सीजन नजदीक है। ऐसे में सोने के भावों (Gold Price) में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। सोने के दामों में बीते कुछ सत्रों में कमजोरी दिखी है।
यह भी पढ़े : सोने की कीमत में आया उछाल,सुस्त रही चांदी की चाल

घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने में कम तेजी देखने को मिल रही है। गत शुक्रवार यानी 15 अक्टूबर, 2021 को दशहरे के मौके पर शेयर बाजार और बुलियन बाजार बंद रहा था। उसके बाद से जबसे बाजार खुला है उसके बाद से दोनों ही धातुओं में उतार—चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि,अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में ही हल्की तेजी दिख रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो