scriptGold Rate Today : सोने में हल्की गिरावट के साथ चांदी भी फिसली, जानिए आज के बाजार भाव | Gold Price Today in Meerut | Patrika News

Gold Rate Today : सोने में हल्की गिरावट के साथ चांदी भी फिसली, जानिए आज के बाजार भाव

locationमेरठPublished: Nov 16, 2021 11:24:10 am

Submitted by:

lokesh verma

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : पिछले कई दिनों से सोना—चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी का दौर आज बाजार खुलने के बाद कुछ थम सा गया। आज सोना—चांदी के दामों में मात्र कुछ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। आज सोने के दाम में 10 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 600 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट दर्ज की गई। आज सोने की कीमत 50,470 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी इस समय 68,140 रुपये प्रति किग्रा है।

g7.jpg
मेरठ . Gold Rate Gold Price Today in Meerut : सोने और चांदी के दामों में आज मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मेरठ सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 50,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 600 रुपये गिरकर 68,140 रुपये प्रति किलो ग्राम पर रही। सोमबार को सोने (Gold) का भाव 50,480 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि चांदी 68,740 रुपये पर बंद हुई थी।
आज रुपये में कमजोरी से मंगलवार को आज 24 कैरेट सोने के भाव में हल्की कमजोरी दिखी है। बाजार के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 5,048 और 100 ग्राम पर 5,48,000 रुपये चल रही है। वहीं आज प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 45,040 पर बिक रहा है।
ये भी पढ़े : सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं नकली हालमार्किंग वाली ज्वैलरी,छापेमारी में बड़ा खुलासा

पिछले सोमवार से लगातार थी जोरदार तेजी
पिछले सोमवार यानी 8 नवंबर को सोने में तेजी आते हुए देखी गई थी। उसके बाद से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोने में तेजी डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से आई थी। कल सोमवार को यानी एक सप्ताह बाद सोना अपने दो माह के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन आज यानी 16 नवंबर, 2021 को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, गिरावट मामूली है। आज सुबह 09.21 पर सोना 0.04 % या 10 रुपये की हल्की गिरावट के साथ 50,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो