Gold Rate Today : आज करवा चौथ पर मेरठ सराफा बाजार में सोने के भाव जान हो जाएंगे हैरान
मेरठPublished: Oct 13, 2022 11:23:09 am
Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ में करवा चौथ पर सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। करवा चौथ पर सोने की कीमत 51 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से कम होकर 50 हजार के आसपास आ गई है। बता दें कि करवा चौथ के मौके पर सोना चांदी की ज्वैलरी की डिमांड अधिक हो जाती है। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं के दाम में भी तेजी होती है। लेकिन इस बार करवा चौथ पर सोना—चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।


Gold Rate Today : आज करवा चौथ पर मेरठ सराफा बाजार में सोने के भाव जान हो जाएंगे हैरान
Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज करवा चौथ वाले दिन सोने पर जहां 160.00 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी की कीमत में भी 960.00 रुपये की भारी गिरावट आई। जिसके चलते चांदी 57,560.00 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई। वहीं सोना 50,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। पिछले दस दिन से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट से काफी चहल—पहल देखी जा रही है।