scriptHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा लगाने के लिए निगम ने बनाया ये प्लान, आज से शुरू होगा अभियान | har Ghar tiranga campaign started in Meerut from today | Patrika News

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा लगाने के लिए निगम ने बनाया ये प्लान, आज से शुरू होगा अभियान

locationमेरठPublished: Aug 11, 2022 11:11:53 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Har Ghar Tiranga Campaign in Meerut आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आज नगर निगम की टीमें हर वार्ड में उतर गईं हैं। निगम की टीमें हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेंगी। 13 अगस्त तक निगम को हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करना है। यानी 13 अगस्त तक पूरा मेरठ राष्ट्रीय ध्वज से पाट दिया जाएगा।

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान के लिए निगम ने बनाया ये प्लान, आज से शुरू होगा अभियान

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान के लिए निगम ने बनाया ये प्लान, आज से शुरू होगा अभियान

Har Ghar Tiranga Campaign in Meerut देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और आजादी का अृमत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की आज 11 अगस्त से मेरठ में शुरूआत हो गई है। मेरठ नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से पूरे महानगर में टीम बनाकर घर-घर तिरंगा लगाने का काम करेगा। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जोकि हर घर की छत पर तिरंगा फहराने का दायित्व पूर्ण करेगा। निगम की टीमें आज से तिरंगा वितरण का काम वार्ड वार करेंगी।
आज 11 अगस्त से तिरंगा हर घर को बांटने का काम शुरू हो चुका है। यह अभियान 13 अगस्त तक चलेगा। यानी 13 अगस्त तक पूरे मेरठ महानगर को तिरंगा मय कर दिया जाएगा। आज से वार्डों में निगम की टीम तिरंगा लेकर उतरेगी और हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेगी। निगम अधिकारी ने टाउन हॉल में इसके लिए मोर्चा संभाल लिया है। अभी तक निगम में दो लाख के आसपास तिरंगा झंडा एकत्र हो चुका है। नगर निगम को उत्तर प्रदेश हथकरघा निगम लिमिटेड लखनऊ से 40 हजार राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढे़ : Raksha bandhan 2022 : रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बने ऐसे हालात, नजारा देख हो जाएंगे हैरान

जबकि एक लाख 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज नगर निगम ने जनसहयोग से प्राप्त किए हैं। आज 11 अगस्त से तिरंगा झंडा वितरण का काम शुरू हो गया है। नगर निगम मेरठ के करीब तीन लाख से अधिक घरों में राष्ट्रध्वज लगाने का काम करेगा। नगर निगम सम्पत्ति अनुभाग के मुताबिक मेरठ में करीब 2ः85 लाख घर बने हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो