script

हीट इंडेक्स पहुंचा 40 के पार, उमस और गर्मी ने किया बेहाल

locationमेरठPublished: Jul 24, 2021 11:34:06 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

मानसूनी माहौल में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल जारी, उमस और गर्मी ने फिर से पकड़ी रफ्तार, अब 26 जुलाई को बारिश के बन रहे आसार

मौसम अपडेट आसमान से बरस रही आग, तापमान भी बड़ा, उमस से लोगों का जीना दुश्वार

Patrika

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ मानसूनी माहौल ( mausam ) में गर्मी और उसम जोरों पर है। इस समय हीट इंडेक्स 40 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उसम ने परेशान किया हुआ है। आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है।
यह भी पढ़ें

आयोग में पद दिलाने के नाम पर भाजपा नेत्री से 25 लाख ठगे, पैसे मांगे ताे तान दिया तमंचा

दरअसल दो दिन की बरसात के बाद एक बार फिर हीट इंडेक्स ( humidity and heat ) बढ़ने से उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कृषि मौसम विज्ञानी डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार अभी दो दिन और गर्मी और उसम झेलनी होगी। उन्होंने बताया कि वायुमंडल में बन रहा हवा का दबाव आगामी 26 जुलाई को तेज बारिश करवा सकता है। इससे पहले भी छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन वह उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दे सकेगी। शनिवार काे भी वेस्ट के कुछ हिस्सों में हल्की फुहार पड़ी लेकिन उसके बाद निकली धूप ने मौसम को और चिपचिपा बना दिया।
बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 से तीन दिन की बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी हैं। वहां एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बन गया है, जो एक से दो दिन में झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके चलते 26 से लेकर 29 जुलाई के बीच बादलों की गरज और बिजली की चमक के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। यह बारिश उत्तर प्रदेश का तापमान भी गिराएगी। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी का रविवार को अयोध्या दौरा, रामलला जन्मस्थली पर सिर्फ तीन घंटे रहेंगे

बादलों के बीच से निकल रही धूप ने मेरठ का हीट इंडेक्स 40 के पार पहुंचा दिया है। इस समय मेरठ का हीट इंडेक्स 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में पैमाने पर तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन लोगों को गर्मी का अहसास 42 डिग्री सेल्सियस का हो रहा है। हीट इंडेक्स के बढ़ने की वजह धूप और नमी का साथ है। चुभने वाली धूप नमी को वाष्पीकृत कर दे रही है। वाष्पीकरण से निकलने वाली गुप्त उष्मा उमस भरी गर्मी को बढ़ा दे रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो