scriptअमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हिन्दू संगठन ने रवाना किया अपना जत्था, देखें वीडियो | Hindu Mahasabha activists leave to protect Amarnath pilgrims | Patrika News

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हिन्दू संगठन ने रवाना किया अपना जत्था, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Jul 23, 2019 10:06:55 am

Submitted by:

sanjay sharma

हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा करने के लिए रवाना

meerut

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हिन्दू संगठन ने रवाना किया अपना जत्था, देखें वीडियो

मेरठ। हर वर्ष की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा पर मेरठ से सैकड़ों जत्थे रवाना हो रहे हैं। कई भोलेभक्तों ने तो बकायदा वहां पर शिविर लगाए हुए हैं। अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों की सुरक्षा देश के सैनिकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सौ यात्रियों के जत्थे की सुरक्षा के लिए दो से तीन सौ सैनिक लगाए जाते हैं। उसके अलावा अन्य अर्धसैनिक बल और जम्मू कश्मीर पुलिस अलग से। ऐसे में हिन्दू महासभा ने अपने कार्यकर्ताओं को अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भेजा है। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर गए ये कार्यकर्ता आतंकियों की एके 47 और अत्याधुनिक हथियारों का मुकाबला त्रिशूल और परंपरागत हथियारों से करेंगे। हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद और भारतीय सेना के सहयोग से यह यात्रा सुरक्षित सम्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता वहां जाकर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे उसको हम भारत सरकार को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बाबा बर्फानी के दर्शन कर यह उनसे यह मन्नत मांगेंगे कि वह हमारी भारत सरकार को सदबुद्धि दें कि भारत सरकार देश को पूर्ण हिन्दू राष्ट घोषित करें। भारत सरकार कश्मीर से धारा 370 को खत्म करें। भारत सरकार समान नागरिकता का अधिकार कानून जल्द से जल्द से लेकर आए। देश के भीतर हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को बंद किया जाए। आतंकवादियों का सफाया किया जाए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो