scriptVIDEO: इस हिन्दू संगठन ने मनाया 110वां जन्मदिन, आवाज गूंजी- हर हर गोडसे… | hindu mahasabha celebrated nathram godse birthday in meerut | Patrika News
मेरठ

VIDEO: इस हिन्दू संगठन ने मनाया 110वां जन्मदिन, आवाज गूंजी- हर हर गोडसे…

हिन्दू महासभा ने हर वर्ष की तरह मनाया नाथूराम गोडसे का जन्मदिन
गांधीवाद हो बर्बाद के नारे के साथ हवन कुंड में आहुति दी गर्इ
संगठन के कार्यकर्ताआें ने गोडसे को श्रद्धांजलि भी अर्पित की

मेरठMay 20, 2019 / 10:30 am

sanjay sharma

meerut

VIDEO: इस हिन्दू संगठन ने मनाया 110वां जन्मदिन, आवाज गूंजी- हर हर गोडसे…

मेरठ। हिन्दू महासभा ने रविवार को नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाया। ये वही नाथूराम गोडसे है जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारी थी। शारदा रोड स्थित अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यालय पर हिन्दू महासभा के नेता नाथूराम गोडसे का 110 वां जन्मदिन मनाया गया। हवन के समय मंत्र उच्चारणों के बीच ‘नाथूराम गोडसे अमर रहे’, ‘हर-हर गोडसे घर-घर गोडसे’, ‘गांधीवाद हो बर्बाद’ के नारे लगाकर हवन कुंड मे आहुति दी गई।
यह भी पढ़ेंः इस हिन्दू संगठन ने कमल हासन के लिए यमराज यज्ञ करने का किया एेेलान

‘मैं भी हूं नाथूराम गोडसे’ के पोस्टर

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता हर वर्ष कार्यालय परिसर में नाथूराम गोडसे के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी छाती पर गर्व से कहो- ‘मैं भी हूं नाथूराम गोडसे’ लिखे पोस्टर चिपका रखे थे। संगठन के प्रचारमंत्री अरविंद शर्मा ने हवन पूजा-पाठ अनुष्ठान कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताआें ने कहा कि इस राष्ट्र का जो भी व्यक्ति गांधी को सबसे बड़ा देशभक्त मानता है तो वह यह बताए की गांधी के कारण जिन पैंतालीस से चालीस लाख निरपराध व्यक्तियों की हत्या हुई, उनका क्या दोष था।
यह भी पढ़ेंः इन नेताआें के लिए हिन्दू संगठन ने किया यमराज यज्ञ, बोले- यम देवता चरणों में दें जगह

गोडसे को श्रद्धांजलि दी गर्इ

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शर्मा ने की। इससे पहले कार्यालय परिसर में विश्व की प्रथम नाथूराम गोडसे की पूज्य प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिलक लगाकर फूल मालाएं अर्पण कर हवन पूजा-पाठ अनुष्ठान किया गया। नाथू राम गोडसे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवम जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरूषोत्तम उपाध्याय दौराला, संजीव पुंडीर, श्रवण कुमार अग्रवाल, आषीश जैन, विक्रांत सिंह, दीपक शर्मा, शानू गुप्ता, लोकेश कुमार, प्रवीण त्यागी, शेखर पंडित आदि मौजूद रहे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो