scriptहिन्दू संगठन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों के लिए कर दी ये मांग, देखें वीडियो | Hindu Mahasabha demand for Amarnath yatra devotees | Patrika News

हिन्दू संगठन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों के लिए कर दी ये मांग, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Jun 23, 2019 01:07:47 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

संगठन के वेस्ट यूपी के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
अमरनाथ यात्रा पर जाएगा हिन्दू महासभा का जत्था
सरकार से की शिवभक्तों के लिए सुरक्षा की मांग

meerut

हिन्दू महासभा ने अमरनाथ यात्रा पर गए शिवभक्तों के लिए कर दी ये मांग, देखें वीडियो

मेरठ। प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर परिसर शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम उप्र के सभी जिलों से हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आए हुए थे। जिसमें हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत सरकार जम्मू-कश्मीर राज्य में अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन यात्रा के समय अगर भारत सरकार हमारे शिवभक्तों की रक्षा-सुरक्षा नहीं कर सकती है तो हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि अगर आप सभी शिव भक्तों की रक्षा नहीं कर सकते तो आप बाबा अमरनाथ बर्फानी के सभी दर्शन करने वाले शिव भक्तों को आधुनिक तकनीक से लैस हथियारों को जैसे गन मशीन, हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल सहित बहुत से हथियारों को दिलाने और अपने साथ ले जाने की सभी शिव भक्तों को अनुमति प्रदान करें।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: होमगार्ड जवान को गर्मी लगी तो उसने कमीज उतार दी, अफसर ने बना ली उसकी वीडियो, फिर ये हुआ…

प्राचीन अस्त्र-शस्त्र की दें अनुमति

वह हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं और सभी शिव भक्तों को प्राचीन अस्त्र शस्त्र तलवार त्रिशूल कटार धनुष बाण भाला आदि जैसे प्राचीन हथियार देने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे शिवभक्तों पर जरा सी भी आंच आयी तो हिन्दू महासभा इसको जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की हर हाल में कड़ी सुरक्षा होनी चाहिये।
यह भी पढ़ेंः मेजर केतन शर्मा को इस युवक ने दी ऐसी श्रद्धांजलि कि सब हैरत में पड़ गए

संगठन के कार्यकर्ता जाएंगे अमरनाथ

बता दें कि जिस समय अमरनाथ यात्रा शुरू होती है उस दौरान आतंकवादियों का निशाना अमरनाथ यात्रा पर गए शिवभक्त होते हैं। हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार हिन्दू महासभा का एक जत्था भी अमरनाथ यात्रा पर जाएगा। जो कि शिवभक्तों की सेवा के लिए वहां पर कैंप लगाएगा। साथ ही शिवभक्तों की मदद करेगा। इस जत्थे में पश्चिम उप्र से करीब सौ हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो