scriptहिन्दू संगठन ने कहा- देश की तरक्की में गांधीवाद बन रहा बाधक, देखें वीडियो | hindu mahasabha said on mahatma gandhi for country development | Patrika News

हिन्दू संगठन ने कहा- देश की तरक्की में गांधीवाद बन रहा बाधक, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: May 18, 2019 02:01:50 pm

Submitted by:

sanjay sharma

हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ने दिया बयान
कहा- गांधीवाद खत्म होने के बाद होगा देश का विकास
नाथूराम गोडसे देश का सबसे बड़ा देशभक्त बताया

meerut

हिन्दू संगठन ने कहा- देश की तरक्की में गांधीवाद बन रहा बाधक, देखें वीडियो

मेरठ। महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। पहले साक्षी महाराज ने नाथूराम गोडसे को देश का सबसे बड़ा देशभक्त बताया था। उसके बाद भाजपा के टिकट से भोपाल से चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे पर विवादित टिप्पणी देकर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद भाजपा भी बैकफुट पर आ गई थी। भाजपा ने भी अपनी नेत्री को कोई बचाव नहीं किया था। बल्कि साध्वी को इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था। जिस पर साध्वी बैक फुट पर आ गई थी, लेकिन अब मेरठ से हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता साक्षी महाराज और साध्वी प्रज्ञा ने जो बयान दिया वे बिल्कुल ठीक हैं।
यह भी पढ़ेंः इन नेताआें के लिए हिन्दू संगठन ने किया यमराज यज्ञ, बोले- यम देवता चरणों में दें जगह

भाजपा-आरएसएस भी करते हैं सराहना

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के अलावा अन्य हिन्दू संगठनों में कई ऐसे नेता और कार्यकर्ता हैं जो नाथूराम के कार्य की सराहना करते हैं। नाथूराम ने तो एक गांधी का वध किया था, लेकिन गांधी ने तो पूरे 35 करोड़ हिन्दुओं का कत्ल किया था। अभिषेक ने कहा कि ऐसे ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हैं जिन्होंने हजारों सिखों का कत्ल किया था। उसके बेटे राजीव गांधी ने भी कई सौ तमिलों का वध किया था। अभिषेक ने कहा कि आज देश में गांधीवाद के कारण तरक्की नहीं हो पा रही है।
यह भी पढ़ेंः इस हिन्दू संगठन ने कमल हासन के लिए यमराज यज्ञ करने का किया एेेलान

गांधीवाद खत्म होने के बाद होगी तरक्की

देश से गांधीवाद पूरी तरह से खत्म हो जाए और नाथूराम गोडसे वाद लागू हो जाए तो देश उन्नति के रास्ते पर जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कह रहे हैं, वे खुद देशद्रोही की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि आज भी देश के भीतर नाथूराम गोडसे को मानने वाले हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो